vrishabha Rashifal Today (Taurus Horoscope Today), आज का वृषभ राशिफल 18 नवंबर 2022: वृषभ (Taurus) – आपने अपनी कोशिशों को इस रूप से केंद्रित किया है जिसमें आप लोगों से तालमेल बढ़ा सकें। अपनी चिंताओं को पीछे छोड़कर आप सकारात्मक विचारों से आगे बढ़ना चाह रहे हैं और इसी अच्छाई के चलते रिश्तों को संभालने में आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
आज का वृषभ राशिफल 18 नवंबर 2022
क्या करें – अगर कोई छुटपुट मतभेद है तो उसे भी अपने मन से हटा दें पर कुछ इस रूप से लोगों से तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें जिसमें आपकी सूझबूझ भी बनी रहे और आपकी अच्छाई भी बनी रहे। लोगों का दिल जीतना आसान होता है अगर आप अपने में ऐसा ठान लें।
क्या न करें – आपकी समृद्धि का रास्ता अपनों से जुड़कर ही बन पाएगा और इसलिए जो भी प्रयास करेंगे उसका अच्छा फल भी जरूर मिल पाएगा। अगर किसी निवेश से जुड़ा कोई मौका मिल रहा है तो उसके बारे में ध्यानपूर्वक सोच लें ताकि वो मौका आपके हाथ से निकलता न चला जाए।
खर्चे और नुकसान – खर्चों को इस संदर्भ में देखना होगा की कहीं आपसे कोई गलती तो नहीं होती चली जा रही। कई बार हम अपने हालात का आँकलन नहीं कर पाते और अपनी ही धुन में आगे बढ़ते चले जाते हैं, पर इस समय कम से कम आपको ऐसी किसी भी गलतफहमी से बचना है जो अनजाने में आपका नुकसान करती चली जाए।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपकी सूझबूझ दिखा रहा है। आपने रिश्तों को संभालने में और सँवारने में बड़ी सफलता प्राप्त की है और उसमें किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को आगे बढ़ाने में आपको किसी की चाहत भी प्राप्त हुई है पर हो सकता है लोगों के समर्थन से जुड़े बनते बिगड़ते विचार हों और आप अपनी सूझबूझ से इस कमी को भी पूरा कर सकते हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
