राशिफल

Daily Numerology 13 October 2025: अपनी बर्थडेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 13 अक्टूबर का दिन, पढ़ें आज का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: आज 13 अक्टूबर का दिन है। आपके जन्म की तारीख आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में भी आप अपने जन्म की तारीख से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि 13 अक्टूबर अहोई अष्टमी का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

daily Numerology (1)

13 अक्टूबर का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: आज, 13 अक्टूबर 2025, सोमवार है और आज का मूल अंक 13 है, जो एकल अंक में 4 (1+3=4) बनता है। इसके साथ ही आज अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। यह अंक सफलता, धन, वैभव और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इसका स्वामी ग्रह राहु है। आज की तारीख (13-10-2025) का भाग्यांक 5 है, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। गुरु, सूर्य और चंद्रमा बुध के मित्र हैं, लेकिन सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 5 के मित्र अंक 4, 6 और 8 हैं। आज राहु (मूलांक स्वामी) और बुध (भाग्यांक स्वामी) शुभ फल देंगे। अपने मूलांक के आधार पर आज का भविष्यफल देखें और दिन को बेहतर बनाएं।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 1 वालों को नौकरी में मूलांक 3 और 9 वालों की मदद से तरक्की मिलेगी। सूर्य, मंगल और चंद्रमा नौकरी में प्रमोशन के योग बनाएंगे। बिजनेस में खर्चे पर नियंत्रण न रखने से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

उपाय: गुड़ का दान करें।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 2 वालों को चंद्रमा और गुरु का सहयोग नौकरी और बिजनेस में प्रगति दिलाएगा। मूलांक 2 और 9 वाले लोग बिजनेस में फायदा दिला सकते हैं। शुक्र और बुध आर्थिक उन्नति देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 3 वालों को गुरु (मूलांक स्वामी) और बुध (भाग्यांक स्वामी) नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में नया कॉन्ट्रैक्ट दिला सकते हैं। बिजनेस में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में त्वचा या हड्डियों की समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 4 वालों को भाग्यांक 4 के प्रभाव से मीडिया, टीचिंग, बैंकिंग और आईटी में शानदार सफलता मिलेगी। बिजनेस में मूलांक 3 और 9 वालों से फायदा होगा। छात्रों को पढ़ाई में प्रगति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 5 वालों को बुध (भाग्यांक और मूलांक स्वामी) और शनि का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मूलांक 4 और 8 वालों से लाभ होगा। प्रमोशन के योग हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 6 वालों को शुक्र (मूलांक स्वामी), बुध (भाग्यांक स्वामी) और शनि का सहयोग बिजनेस में सफलता दिलाएगा। नौकरी में मूलांक 2 और 8 वाले बॉस का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में साइनस या स्नोफीलिया वाले सावधानी बरतें।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 7 वालों को अपने प्रदर्शन से खुशी मिलेगी। नौकरी में प्रगति होगी। शुक्र आर्थिक लाभ देगा। स्वास्थ्य में बीपी वाले सावधानी बरतें।

उपाय: गुड़ का दान करें।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 8 वालों को मंगल और सूर्य आत्मबल देंगे। नौकरी में प्रमोशन के लिए मेहनत का समय है। बुध (भाग्यांक स्वामी) बिजनेस में बड़ी कामयाबी देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 9 वालों को मंगल (मूलांक स्वामी) और बुध (भाग्यांक स्वामी) बिजनेस में बड़ा लाभ देंगे। नौकरी में मूलांक 3 और 5 वाले बॉस मदद करेंगे। स्वास्थ्य में आंखों की समस्या वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।

उपाय: सूर्य के द्रव्य मसूर और गुड़ का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article