Logo
Bottom

बिहार चुनाव 2025

राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की आज रहेगी बल्ले-बल्ले, पढ़ें 14 अक्टूबर का पंचांग

14 October 2025 Ka Rashifal: 14 अक्टूबर का दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा और किन लिए खराब रहेगा, इसकी जानकारी राशिफल के माध्यम से हो सकती है। राशिफल के माध्यम आप यह जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

mangalwar ka rashifal

14 अक्टूबर का राशिफल

14 October 2025 Ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दिन, ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। सूर्योदय के समय चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र के प्रथम चरण में गोचर कर रहा है। सूर्य और शुक्र कन्या राशि में, मंगल और बुध तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, और केतु सिंह राशि में हैं।

यह ग्रहों का संयोग वृषभ, मकर, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। मेष और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी, जबकि सिंह और मकर राशि के लोग राजनीति में सफलता पाएंगे। भगवान के नाम का जाप, संकीर्तन और सप्त अन्न का दान इस दिन कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

चंद्रमा का कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र के साथ गोचर भावनात्मक स्थिरता, पारिवारिक सुख और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाएगा। सूर्य और शुक्र का कन्या में गोचर बौद्धिक प्रगति और प्रेम जीवन में मधुरता लाएगा। मंगल और बुध का तुला में गोचर संवाद कौशल और साझेदारी को मजबूत करेगा। गुरु मिथुन में शिक्षा और करियर में प्रगति देगा, जबकि शनि मीन में अनुशासन और दीर्घकालिक योजनाओं को प्रोत्साहन देगा।

राहु और केतु क्रमशः कुंभ और सिंह में मानसिक चुनौतियों के साथ नए अवसर प्रदान करेंगे। इस दिन शिव उपासना, श्री सूक्त पाठ और सप्त अन्न का दान सकारात्मकता को बढ़ाएगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

चंद्रमा का चतुर्थ भाव में और सूर्य का षष्ठम भाव में गोचर व्यवसाय और स्वास्थ्य के लिए शुभ है। गृह निर्माण या रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। शुक्र और बुध का गोचर अचानक भाग्योदय करा सकता है। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। एक समय में एक कार्य पर ध्यान दें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और तिल का दान करें। शुभ रंग: लाल और हरा। भाग्य प्रतिशत: 65%।

वृषभ राशि

गुरु का द्वितीय और चंद्रमा का तृतीय गोचर उच्चाधिकारियों के साथ कार्यों में सावधानी बरतने का संकेत देता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे, लेकिन पारिवारिक विवाद से बचें। राहु मानसिक उग्रता दे सकता है।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 75%।

मिथुन राशि

मंगल का पंचम भाव में गोचर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता देगा। चंद्रमा का द्वितीय भाव में गोचर उन्नति लाएगा। राशि स्वामी बुध और गुरु का प्रभाव स्वास्थ्य में अचानक लाभ दे सकता है। प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा की संभावना है। लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहें।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग: हरा और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 70%।

कर्क राशि

चंद्रमा का अपनी राशि में गोचर और गुरु का व्यय भाव में प्रभाव सकारात्मक है। शुक्र वित्तीय प्रगति देगा। छात्रों को नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

उपाय: शिव उपासना करें और चावल का दान करें। शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य प्रतिशत: 75%।

सिंह राशि

चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर लाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में भावुकता रहेगी। कर्क और मीन राशि के मित्रों का सहयोग बड़ा कार्य पूरा कराएगा।

उपाय: श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शमी और अपराजिता का पुष्प साथ रखें। शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 75%।

कन्या राशि

चंद्रमा का षष्ठम और गुरु का सप्तम गोचर आईटी, टीचिंग और मीडिया क्षेत्र में लाभकारी है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शनि का मीन में गोचर शिक्षा और करियर में प्रगति देगा। आध्यात्मिक विचार मन को शांत रखेंगे।

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग: हरा और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत: 75%।

तुला राशि

चंद्रमा का पंचम और सूर्य का व्यय भाव में गोचर कुछ तनाव दे सकता है। बुध प्रतिकूल है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र वालों के लिए चंद्रमा और गुरु शुभ हैं। वाहन खरीद की बात चल सकती है। शुक्र प्रेम को विवाह की ओर ले जाएगा।

उपाय: श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें। शुभ रंग: हरा और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 70%।

वृश्चिक राशि

गुरु का अष्टम और चंद्रमा का भाग्य भाव में गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। शनि का पंचम गोचर छात्रों के करियर में उत्साह बढ़ाएगा। वाहन खरीद सकते हैं। जमीन संबंधी विवादों से बचें।

उपाय: उड़द का दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शुभ रंग: लाल और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 70%।

धनु राशि

मंगल का एकादश, चंद्रमा का अष्टम और गुरु का सप्तम गोचर नौकरी के लिए शुभ है। टीचिंग, मीडिया, आईटी और बैंकिंग में सफलता मिलेगी। रुके धन का आगमन होगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें। शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 75%।

मकर राशि

चंद्रमा का सप्तम और शनि का तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। शुक्र और बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: नीला और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 75%।

कुंभ राशि

चंद्रमा का षष्ठम और शनि का द्वितीय गोचर स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल हो सकता है। गुरु का पंचम गोचर छात्रों के करियर को विस्तार देगा। सायंकाल धार्मिक यात्रा हो सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य प्रतिशत: 75%।

मीन राशि

सूर्य का कन्या में, शनि का अपनी राशि में और चंद्रमा का पंचम गोचर शिक्षा और संतान के लिए शुभ है। शुक्र व्यवसाय में लाभ देगा। गुरु और चंद्रमा धन प्राप्ति में सफलता दिलाएंगे।

उपाय: तिल का दान करें और शिव मंदिर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग: सफेद और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 70%।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

End of Article