Horoscope Today, 26 February 2022: धन के व्यय से बचें मिथुन राशि के जातक, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें सिंह के जातक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 01:43 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 26 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today, 26 February 2022: धन के व्यय से बचें मिथुन राशि के जातक, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें सिंह के जातक

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 February 2022: आज चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। बुध शनि मकर राशि में है। शुक्र अभी मंगल के साथ धनु में है। गुरु व सूर्य कुंभ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मकर के शनि व धनु के चन्द्रमा आज कुंभ व मीन राशि के जातकों को लाभ देंगे। सिंह व कन्या के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 26 फरवरी 2022 का राशिफल

1.मेष राशिफल- 
इस राशि के लोग आज परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तिल का दान करें। 

2. वृष राशिफल- 
परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। तिल व मूंग का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा खष्ठम व गुरु अष्टम है। जॉब में लाभान्वित होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

5. सिंह राशिफल-
व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल- 
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। एकाएक धार्मिक यात्रा की स्थिति आ सकती है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
आज बेवजह के विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप हनुमानबाहुक  का पाठ करें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल-
तृतीय गुरु व इस राशि में स्थित सूर्य व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। लाल व पीला रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। धार्मिक पुस्तकों  का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
आज जांब में कोई नवीन दायित्व  मिल सकता है। इस राशि के शनि व द्वादश चन्द्र गोचर जॉब के लिए बेहतर है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज सूर्य व गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज जॉब में विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। ज्यादा यात्रा ना करें। पीला व लाल रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 18 बार पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

End of Article