Aaj Ka Vrishchik Rashifal 11 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – रिश्तों की वजह से मन परेशान है। जो रिश्ते ठीक हैं उन्हें भी संभाले रखना बहुत जरूरी है और अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की घुटन को हटा देने की आवश्यकता है। अपने बच्चों को लेकर आपके मन में कई तरह की चिंताएं हो सकती हैं।
Vrishchik Rashifal, 11 December 2022
क्या करें – बातचीत के माध्यम से बहुत कुछ संभाला जा सकता है। अपने विचार इस रूप से बनाए रखें जिसमें आप लोगों से जुड़े रहें और लोगों की हर बात को भली भांति समझने की कोशिश भी कर लें। इस सारे प्रयास में आपकी सूझबूझ बहुत काम आएगी और आप अपनों के लिए सही फैसले कर पाएंगे।
क्या न करें – पैसा कमाने के प्रयास में आप कोई ऐसा तरीका न अपनाएं जिसमें आपके लिए नुकसान छुपा हुआ हो। नुकसान के कारण प्रत्यक्ष रूप से नहीं बनते बल्कि दबे पाँव ऐसे हालात बन जाते हैं जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए। अगर अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखना है तो कोई भी ऐसा कदम न उठायें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई बने रहने का मतलब यह नहीं है की सबकुछ ठीक है। रिश्तों को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी और अपनी विनम्रता भी बनाए रखनी होगी। कहीं ज्यादा जरूरी होगा की आप चुप रह जाएं और अपने हालात को संभाले रखें।
काम और कारोबार – काम और कारोबार में अपना समर्पण हर रूप से बनाए रखना होगा क्योंकि वही आपकी ताकत है और उसी के चलते आप बहुत सारी मंज़िलें तय कर सकते हैं। आपकी समृद्धि को बनाने के लिए भी आपके कामकाज का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
