Aaj Ka Vrishabh Rashifal 26 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – आपकी कोशिशें कम हो रही हैं क्योंकि आपका किसी भी चीज में मन नहीं लग रहा और इसलिए आपको खुश रहने की कोशिश करनी होगी। अपनी अच्छाइयों की ओर देखना भी बहुत जरूरी होता है ताकि आपको अपने आसपास के लोगों से तालमेल बढ़ाने का मौका मिलता चला जाए और यही चीज ज़िंदगी में सुख और सुकून देती है अगर आपके अपने आपके साथ हैं।
Vrishabh Rashifal 26 November 2022
क्या करें – लोगों से उलझते चले जाने से बचना होगा। अगर आपने कोई विचारों का मतभेद अपनी ओर से बना रखा है तो उसे भी आप ही को सुधारने की जरूरत पड़ेगी। हर चीज को शक की नजर से देखते चले जाने से भी नुकसान ही होता है और मतभेद भी बड़ी समस्याओं का कारण बन जाता है।
क्या न करें – सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की पैसा सबकुछ संभाल लेगा। पहली बात तो पैसा सबकुछ संभाल नहीं सकता और दूसरी बात आप अपनी आमदनी के साधनों से और आमदनी की regularity से भी बहुत ज्यादा खुश नहीं है। ऐसे में कोई एकतरफा विचार बनाकर अपने लिए नुकसान की स्तिथि बनाते चले जाना भी ठीक नहीं है।
रिश्तेनाते – रिश्तों से सहयोग बना रहेगा पर इस बात को समझ लें की हर इंसान स्वार्थी होता है तो अगर कोई आपकी मदद भी कर रहा है तो पहले वो अपने हित के बारे में सोच रहा है और बाद में आपकी बात सोच रहा है इसलिए आपको इस बात को बारीकी से समझना होगा की कोई भी व्यक्ति आपको एक हद तक ही मदद कर सकता है या सहयोग दे सकता है, उसके आगे तो आप ही को जूझना पड़ेगा।
तकदीर और भाग्य – तकदीर ने अपना साथ निभाया है और उसी के चलते कामकाज में और लाभ में भी वृद्धि हुई है। लोगों से तालमेल बना रहेगा तो हालात भी आपका भविष्य में साथ निभाते चले जाएंगे इसलिए अपनी तकदीर को बनाए रखने के लिए भी आपको अपनी प्रेरणा जगाए रखनी होगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
