Aaj Ka Vrishabh Rashifal 06 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – अपनों के लिए मन में बहुत सारे अच्छे विचार हैं और इसलिए आप अपनों के लिए चिंतित भी हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है की आपकी कोशिशें विफल होती चली जा रही हैं और जो भी आप अच्छा करना चाह रहे हैं उसमें आपका मन दुखी होता चला जा रहा है। छोटी छोटी बातें अगर परेशानियों में परिवर्तित होती चली जाए तो मुश्किलें ही हाथ लगती हैं।
Taurus Horoscope in Hindi
क्या करें – लोगों से मिलती हुई अच्छाई को देखें और आपको इस बात का आभास होगा की लोग आपके प्रति अच्छा सोचते हैं। यह और बात है की कई रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिन्हें संभालने में वक्त लगता है
क्या न करें – कमियों की बजाए अगर अच्छाइयों को देखना शुरू कर दें तो मन में भरोसा भी बढ़ता है और हालात को संभालने में कोई कमी भी नहीं रहती। इतना भी न दुखी होते चले जाएँ की हर चीज बुरी लगनी शुरू हो जाए।
तकरार और झगड़े – बदलता हुआ समय है और आपको अपने व्यवहार पर नजर रखने की जरूरत पड़ेगी। मन में किसी भी तरह का अविश्वास बिठाकर अपने लिए मुसीबतों को बुलावा न देते चले जाएँ इसलिए लोगों की गलती निकालना बंद कर दें। इस बात को भी समझ लें की किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को आगे बढ़ाने का फिलहाल अनुकूल समय नहीं है।
धन दौलत - पैसे की स्तिथि इसलिए संभली हुई है क्योंकि लोगों का समर्थन भी मिला हुआ है और तकदीर भी आपके साथ है, पर जल्दबाज़ी में फैसले करते चले जाने से बचना होगा क्योंकि उससे भी अप्रत्यक्ष रूप से पैसे का दबाव बढ़ सकता है जिसे संभालने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
