Aaj Ka Tula Rashifal 26 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – अपने मन में शक बिठाकर अगर आप किसी भी तरह का प्रयास करेंगे तो उससे पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा इसलिए आपको अपने भरोसे को जगाना होगा तभी जाकर आपकी मेहनत की दिशा सही हो पाएगी। हाल ही में उस दिशा को बनाने में कुछ सुधार हुआ है पर अभी भी बहुत लंबा रास्ता तय करना है।
क्या करें – खुद पर भी भरोसा करें और लोगों को भी उसी भरोसे की नजर से देखें। अविश्वास बनाए रखने से मन भटकता है और लोगों से फासले बढ़ जाते हैं। अपने व्यवहार को सख्त बनाते चले जाने से भी बचना होगा आपको।
क्या न करें – आप सही भी हों तो भी किसी से उलझन न बढ़ाएं क्योंकि यह समय आपको निजी जीवन में और रिश्तों में भी परेशानियों की ओर ले जा सकता है और अगर प्रत्यक्ष रूप से लोग आपके खिलाफ हैं तो यह बात भी आपके हित में नहीं है।
रिश्तेनाते – रिश्तों में परेशानी हो सकती है क्योंकि जीवनसाथी के साथ भरोसे में कमी आ चुकी है और आप लोगों पर दबाव बनाते चले जाने से अपने आपकों संभाल नहीं पा रहे, इसकी वजह से बात और बिगड़ सकती है। इस सारे खेल में आपकी परेशानियाँ और आपका नुकसान ज्यादा नजर आ रहा है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
