Aaj Ka Singh Rashifal 22 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – कामकाज के प्रति आपकी तवज्जो अच्छी है पर घर परिवार में रिश्तों को आप नजरंदाज करते चले जा रहे हैं और इस चीज का बुरा असर यह हो रहा है की आप अपने आसपास के लोगों को समझ नहीं पा रहे हैं। दूरियों को नजदीकियों में बदलते चले जाना बहुत जरूरी है।
Singh Rashifal 22 December 2022
क्या करें – काम और कारोबार में पैसा लगाने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ सीखने के लिए निवेश भी करना पड़ सकता है। अगर पढ़ाई लिखाई में समय और पैसा लगाएंगे तो भविष्य को सँवारने में कोई कमी नहीं रहेगी।
क्या न करें – लोगों से हर तरह का तालमेल बनाए रखें ताकि किसी भी चीज का बुरा असर आपके काम और कारोबार पर बिल्कुल न पड़े।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता कई तरह के उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। आपने लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया है फिर भी चुनौतियाँ बनी हुई हैं क्योंकि हालात को अनुकूल बनने में अभी भी थोड़ा सा वक्त लग सकता है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कुछ नया सीखना भी होगा और अपने प्रदर्शन को सुधारने की भी जरूरत पड़ेगी। खुद पर भरोसा बढ़ाएंगे तो हालात भी हर तरह से आपकी मदद करते चले जाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
