Aaj Ka Singh Rashifal 09 January 2023, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – आपके सख्त होते हुए विचारों का एक कारण यह भी है की आप कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं और अपने विचारों को बार बार बदलते चले जा रहे हैं जबकी बहुत कुछ आपके लिए संभला हुआ है और जो कमियाँ हैं उन्हें भी संभाला जा सकता है।
सिंह राशिफल, 9 जनवरी
क्या करें – जो भी अच्छे विकल्प हैं आपके सामने उनके बारे में मनन कर लें, हो सकता है उसमें कोई ऐसी अच्छाई छुपी हुई हो जो आपको कोई नई दिशा दिखा रही हो, पर इस समय की समस्या यह है की आप एक कदम आगे बढ़ाकर दो कदम पीछे हटा रहे हैं और अपने फैसलों को बदलते चले जा रहे हैं। इसी चीज से बचने की भी जरूरत है।
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले जल्दबाज़ी में बिल्कुल न करें क्योंकि ऐसा करने से आप अपना नुकसान कर जाएँगे। पैसे के लेनदेन को भी भली भांति समझें पर इस समय की सबसे बड़ी जरूरत यह है की काम और कारोबार के क्षेत्र में आप किसी भी तरह की उलझन में न पड़ते चले जाएँ। जितना धैर्य बनाए रखेंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर करते चले जाएंगे उतना ही आप मुश्किलों को संभालते चले जाएंगे।
रूकावटें और चुनौतियाँ – जिंदगी की रूकावटें हर व्यक्ति के लिए बनी हैं पर उन्हें कैसे संभाला जाए यह आप पर निर्भर करता है। आप कर तो बहुत कुछ रहे हैं पर लोगों को वो नजर नहीं आ रहा और यही वजह है की आप को अपनी चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी, तभी जाकर आप उनका समाधान भी निकाल पाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
