राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 May 2024: शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 31 May 2024 (आज का राशिफल): शुक्रवार के दिन मेष राशि के जातक को सेहत का ध्यान रखना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 31 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के लिए बिजनेस के लिए सही रहेगा। वृष राशि के जातक को वाणी पर संयम रखें। वहीं कर्क राशि के जातक को बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज के दिन कन्या राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा रहेगा। मकर राशि के जातक को व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे। कर्क राशि के जातक को धन आगमन की संभावना है। मीन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

इस राशि से द्वितीय गुरु जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल है। ऑफिस में कार्य का बेहतर सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी ।

शुभ अंक -02 व 09

वृष

गुरु शुभ हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। लव लाइफ में सुखद यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष बिजनेस प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 03

मिथुन

राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला दिवस है। व्यवसाय में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के बैंकिंग सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर लीवर प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -03 व 06

कर्क

स्टूडेंट्स करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। छात्र उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

सिंह

जॉब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।टीचर्स की एडवाइस लें।

आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए सप्त अन्न व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -05 व 08

कन्या

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर है। जॉब में पेंडिंग काम निपटाते रहें। धार्मिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।

शुभ रंग -हरा व नीला

शुभ अंक -01 व 02

तुला

कर्क व मेष राशि के मित्रों से लाभान्वित होंगे। ज़ॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -07 व 09

वृश्चिक

धन का आगमन होगा। चन्द्रमा व मङ्गल शुभ फल देंगे। गुरु के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा काब07 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

धनु

मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें।जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -04 व 05

मकर

व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। छात्र सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

कुम्भ

जॉब वर्क बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

मीन

व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। लीवर प्रॉब्लम परेशान कर सकती हैं।

आज का उपाय -गेंहू का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक-02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article