Aaj Ka Rashifal 28 November 2024: गुरुवार के दिन वृष राशि के जातक को विवादों का सामना करना होगा। आज के दिन तुला राशि के जातक को जॉब परिवर्तन को लेकर तनाव छोंड दें। मकर राशि वालों का लव लाइफ विवाह में बदलेगा। नेत्र के रोगी सावधानी बरतें । कुंभ राशि के जातक को बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। मीन राशि के जातक को काम के प्रति सावधानी रखनी होगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।
Aaj Ka Rashifal 28 November 2024 (आज का राशिफल 28 नवंबर 2024)
मेष
चन्द्रमा खष्ठम भाव में है। जॉब में मनमाफिक प्रोमोशन नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब सब बेहतर होगा। सूर्य का अष्टम गोचर लाभ देगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।
आज का उपाय -भगवान शिव की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक -01 व 03
शुभ रंग -पीला व लाल
वृष
धन आगमन होगा। इस समय गुरु इसी राशि में है। चन्द्रमा पंचम मङ्गल प्रदान करने वाला है। ऑफिस कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस में क्रोध से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -बैगनी व नारंगी।
शुभ अंक -06 व 08
मिथुन
द्वादश गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा पारिवारिक कार्यों के लिए शुभ है। न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। करियर में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।बाहर डिनर करें।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
कर्क
तृतीय चन्द्रमा व पंचम सूर्य शुभ हैं। जॉब में अभी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। टाइम मैनेजमेंट से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। गुरु रुका धन दे सकता है।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। उड़द का दान शुभ है।
शुभ अंक -03 व 08।
शुभ रंग -लाल व आसमानी
सिंह
चतुर्थ सूर्य व द्वितीय चन्द्रमा शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। इस भाव से चौथा सूर्य पॉलिटिकल सफलता देगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए घर में विवाह की बात करें ।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
कन्या
इस राशि के चन्द्रमा तृतीय सूर्य व नवम गुरु भाग्य वृद्धि करेंगे। जॉब से खुश रह सकते हैं। परिवार में अपने कर्तव्य का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। पिता की सहायता आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -05 व 06।
शुभ रंग -हरा व नीला
तुला
द्वादश चन्द्रमा व द्वितीय सूर्य नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट्स से लाभान्वित करेंगे । जॉब परिवर्तन को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में यात्रा का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -क्रोध से बचें।तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी ।
शुभ अंक-04 व 08
वृश्चिक
वृष का गुरु व इस राशि का सूर्य-,एकादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय -सात प्रकार के अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक -03 व 09।
शुभ रंग -पीला व लाल
धनु
आज चन्द्रमा दशम है।-सूर्य इसी राशि से व्यय भाव में है। रुके धन का आगमन होगा। स्वयं को नकारात्मक चिंतन से दूर रखें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।
आज का उपाय -तिल व चावल का दान करें।
शुभ अंक -02 व 03।
शुभ रंग-सफेद व पीला
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा नवम भाग्य के लिए सुखकारी हो सकता है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। नेत्र के रोगी सावधानी बरतें ।बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
कुम्भ
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम तथा सूर्य दशम है। बिजनेस वर्क से परेशान रह सकते हैं। चतुर्थ गुरु छात्रों के लिए शुभ है। कुछ रुके हुए कार्य पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय -चावल व शक्कर का दान करें। शनि उपासन करें।
शुभ रंग-बैगनी व हरा।
शुभ अंक -01 व 09
मीन
तृतीय गुरु व नवम सूर्य तथा सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए बहुत शुभ हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतिए। शुक्र गोचर के कारण विवाह की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर खुश में रहेंगे ।जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग-लाल व नीला ।
शुभ अंक -01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
