राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 July 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन इन चार राशियों पर बरसेगी गुरु की कृपा, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 July 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक को काम में लाभ मिलेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 July 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। वहीं आज के दिन कर्क राशि के जातक को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कन्या किसी रुके हुए सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि के जातक को स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति करेंगे। वहीं कुंभ राशि के जातक धन के व्यय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक को जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

मेष

चन्द्रमा कर्म स्थान पर है अपने कर्म को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस व जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय -शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

शुभ रंग --लाल व पीला

शुभ अंक --02 व 03

वृष

गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा भाग्य भाव मे रहकर जॉब में सफलता देंगे। नवीन कार्य व पद मिलने की सम्भावना है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --05 व 07

मिथुन

बिजनेस के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। चंद्रमा अष्टम है। आत्मबल बढ़ने दें। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा गेंहू व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक --04 व 05

कर्क

सप्तम चन्द्रमा शुभ है। व्यवसाय में अब सफलता मिल रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला ।

शुभ अंक -04 व 08

सिंह

द्वादश सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय में किसी विशेष अनुबंध को लेकर सफलता देंगे। तुला व मकर राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक --05 व 07

कन्या

पंचम चन्द्रमा संतान को प्रगति देंगे। किसी रुके हुए सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। आज का उपाय --स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए हनुमान बाहूक का पाठ करें

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक --03 व 09

तुला

सूर्य दशम व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। किसी फेमिली डिस्प्यूट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा।। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है।

आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा

।शुभ अंक -07 व 08

वृश्चिक

मङ्गल सप्तम व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा।

आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करते रहें।

शुभ अंक -05 व 08।

शुभ रंग -लाल व सफेद

धनु

खष्ठम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा स्वास्थ्य को लेकर परेशान कर सकते हैं। बिजनेस में आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --04 व 08

मकर

गुरु पंचम व चन्द्रमा इसी राशि में है। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव बना संभावित है ।छात्र अपनी सकारात्मक सोच ,मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें।

शुभ रंग -नीला व नारंगी ।

शुभ अंक -05 व 09

कुम्भ

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा द्वादश हैं। धन के व्यय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें।

आज का उपाय -घर के मन्दिर में कुश के आसन पर बैठकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें,अन्न दान करे।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 08

मीन

एकादश चन्द्रमा आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। जॉब प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ में शुभ यात्रा सम्भावित है।हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -02व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article