राशिफल

20 July 2025 Rashifal: मेष, मकर, मिथुन राशि के लिए रविवार का दिन लाएगा खुशहाली, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

20 July 2025 Rashifal (आज का राशिफल 20 जुलाई 2025): राशिफल के अनुसार, आज रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां से आप 12 राशियों का पूरा राशिफल जान सकते हैं और साथ ही आज के उपाय भी देख सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 20 जुलाई 2025 (Photo Source: Canva)

20 July 2025 Rashifal (आज का राशिफल 20 जुलाई 2025): आज मेष राशि का समय अभी बहुत बेहतर नहीं है। वृष राशि के जातक अति भावुकता पर संयम रखें। मिथुन राशि का रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। कर्क राशि के लव लाइफ में तनाव आ सकता है। वृश्चिक राशि जाँब में एक अनचाहा भय जो मन में था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख में लाभ रहेगा। यहां पढ़ें पूरा राशिफल-

Horoscope Of All 12 Zodiac Signs In Hindi-

1)मेष- 06:14 प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा द्वितीय व राशि स्वामी मंगल पँचम गोचर में है। करियर में समय समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय अभी बहुत बेहतर नहीं है। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक - 02 व 09

2)वृष- 06:14 am चन्द्रमा इसी राशि में है।जाँब में विवादों से बचें। कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके आफिसर्स का सपोर्ट मिल सकता है। अति भावुकता पर संयम रखें। शुक्र लव लाइफ में प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। शुभ अंक - 05 व 07

3) मिथुन- 06:14 am के बाद चन्द्रमा द्वादश व गुरु इसी राशि में हैं। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। गाय को पालक खिलाएं। आज का उपाय - चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 04 व 07

4)कर्क- चन्द्रमा एकादश शुभ है। इधर कुछ माह से जाँब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। सूर्य मिथुन में है। बिजनेस वर्क के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं व मसूर का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 09

5)सिंह- जाँब को लेकर खुश रहेंगे। परिवार व मित्रों की सहायता से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। जाँब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें। आज का उपाय - मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 06

6)कन्या- 06:14 am के बाद चन्द्रमा नवम हैं। जाँब में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें व अनार का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 04 व 06

7)तुला- छात्रों के करियर में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। 06:14 am के बाद चन्द्रमा अष्टम व सूर्य मिथुन में हैं। छात्रों को अपनी स्टडी बेहतर व क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा। लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय - कर्म के साथ साथ श्री सूक्त का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है। शुभ रंग - नीला व नीला। शुभ अंक - 05 व 09

8)वृश्चिक- जाँब में संघर्ष है। 06:14 am के बाद चन्द्रमा सप्तम व राशि स्वामी मंगल दशम है। प्रोमोशन में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जाँब में एक अनचाहा भय जो मन में था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख में लाभ रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। आज का उपाय - अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 05 व 07

9) धनु- 06:14 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम रहेंगे। राशि स्वामी गुरु सप्तम व शनि चतुर्थ है। जाँब में नवीन पद को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल रूप से प्रजेंट करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को एक नई दिशा देंगे। संतों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। आज का उपाय - शिवलिंग पर कुशोदक से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मन्दिर में गेंहू, चावल व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 09

10)मकर- राशि स्वामी शनि तृतीय व 06:14 am के बाद चन्द्रमा पँचम है। जाँब में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप परिश्रम व सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बीपी पर ध्यान दें। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को जल व दुग्ध अर्पित करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक - 02 व 07

11) कुम्भ- शनि द्वितीय व 06:14 am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। बिजनेस में किसी अनुबंध को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में सर्व सहयोग से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स कॅरियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। स्किन रोग की संभावना रहेगी। आज का उपाय - शिवलिंग पर कुशोदक अर्पित करें। सात अन्न व फलों का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 03 व 07

12) मीन- राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं। 06 :14 am के बाद चन्द्रमा तृतीय शुभ फल देंगे। करियर को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी, जिससे आप जल्द किसी बड़े पद को प्राप्त कर सकते हैं।बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। आज का उपाय - शिवलिंग पर गंगा जल से भगवान का जलाभिषेक करें। फलों व तिल का दान करें।गाय को पालक खिलाएं। शुभ अंक - 03 व 09। शुभ रंग - पीला व सफेद

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article