Aaj Ka Rashifal 20 July 2024: मेष- चन्द्रमा भाग्य भाव में है। गुरु द्वितीय है। दिवस मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें व फलों का दान करें। शुभ रंग- लाल व पीला, शुभ अंक - 03 व 09
वृष-बिजनेस में बड़े लाभ की सम्भावना है। बाहर खान पान से बचें। ऑफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा। फैमिली विवाद हो सकता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला, शुभ अंक --01 व 03
मिथुन- चन्द्रमा सप्तम है। शनि नवम है। आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला है। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक --03 व 08
कर्क- खष्ठम चन्द्रमा व अष्टम शनि स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। आज जॉब वर्क से यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय - विष्णु मंदिर जाएं व अन्न दान करें। मूंग का दान करें।। शुभ रंग ---सफेद व लाल। आज का शुभ अंक --06 व 09
सिंह- द्वादश सूर्य व चन्द्रमा पंचम होकर छात्रों को लाभ देंगे। आप बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र कर लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---उड़द व गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक--02 व 03
कन्या- बुध व्यवसाय में न्यू डील देकर सफल करेंगे। चतुर्थ चन्द्रमा किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित करेगा। स्टूडेंट्स करियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। आज का उपाय ---बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक --04 व 08
तुला- चन्द्रमा तृतीय है। फ़िल्म,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक ---05 व 07
वृश्चिक-मंगल व गुरु खष्ठम हैं। जॉब में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। संतान के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी आज का उपाय --मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --01 व 09
धनु- चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु खष्ठम है।आज बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक --02 व 03
मकर- शनि द्वितीय बिजनेस में प्रोग्रेस दे सकता है। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। द्वादश चन्द्रमा अपनी सकारात्मक सोच से ही आपके जॉब को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान सहायक है। शुभ अंक -सफेद व हरा। आज का शुभ अंक -01 व 02
कुम्भ- चन्द्रमा एकादश है। एकादश भाव बड़ा लाभ दे सकते हैं। कई समस्याओं को हल करेंगे। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय- शिवलिंग का कुशोदक से जलाभिषेक करें। शुभ रंग -हरा व नीला। आज का शुभ अंक --03 व 09
मीन- कर्म भाव का चन्द्रमा बेहतर है। किसी नजदीक रिश्ते को लेकर तनाव आज समाप्त होगा। रिलेशन के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा। आज का उपाय -ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जप करें। जल व मिष्ठान का दान सहायक है। आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
