आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 2 January 2024): ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों के मन में आज नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। वहीं वृषभ राशि वालों को व्यवसाय में न्यू डील की सम्भावना है। लेकिन वाणी पर संयम बरतना होगा। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कर्क राशि वालों की बिजनेस में स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। लेकिन नौकरी के लिहाज से दिन अच्छा है। अब जानिए आज का विस्तृत राशिफल।
Today Horoscope 2 January In Hindi
आज का मेष राशिफल
आईटी व बैंकिंग सेक्टर में जॉब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है। वर्तमान जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल सुंदर डिनर में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - श्री विष्णु जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
शुभ अंक - 01 व 03
आज का वृषभ राशिफल
रियल स्टेट, गारमेंट्स इंडस्ट्री व फ़िल्म से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में न्यू डील की सम्भावना है इस सम्बंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग - नीला व हरा।
शुभ अंक - 05 व 07
आज का मिथुन राशिफल
बुध व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। बिजनेस में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय आ गया है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप मीडिया व फाइनेंस जॉब में हैं व कोई चेंज चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय - तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - हरा व असमानी।
शुभ अंक - 02 व 09
आज का कर्क राशिफल
बिजनेस को लेकर स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। जॉब में प्रोग्रेस के सम्बंध में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं लेकिन अभी परिवर्तन के चांसेस कम हैं। छात्र सफल रहेंगे। मानसिक सामंजस्य बनाये रखें।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। कार ड्राइविंग को लेकर सजग रहें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय - गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
शुभ अंक - 02 व 09
आज का सिंह राशिफल
बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में माधुर्यता को और बेहतर करने के लिए कहीं डिनर पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। बिजनेसा में सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर तनाव का परित्याग करें। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय - सूर्योपासना करें।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 03 व 09
आज का कन्या राशिफल
जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी, अपने वर्क को और बेहतर करना होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। कई दिनों से पेंडिंग बिजनेसा कार्य को पूर्ण करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह कला ही आपको सफल करेगा। बहुत दिनों से रुका धन मिल जाएगा।
आज का उपाय - उड़द का दान करें।
शुभ अंक - 05 व 07।
शुभ रंग - हरा व बैगनी
आज का तुला राशिफल
शुक्र प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। जॉब में सफल होंगे। परहित संसार की सबसे बड़ा पुण्य है। अपने कर्म को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - कम्बल का दान करें।
शुभ रंग - नीला व हरा।
शुभ अंक - 05 व 06
आज का वृश्चिक राशिफल
धन का आगमन होगा। मंगल व गुरु आध्यत्मिक उन्नयन देंगे। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
आज का उपाय - गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
शुभ अंक - 05 व 06
आज का धनु राशिफल
गुरु पंचम में हैं। जॉब में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा धन आगमन को लेकर आशान्वित करेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।
आज का उपाय - मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक - 03 व 09।
शुभ रंग - पीला व सफेद
आज का मकर राशिफल
शनि एक राशि में आगे कुम्भ में हैं। जॉब में सफल रहेंगे। छात्र मेहनत करें। आप भावुक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभावित है। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय - जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग - आसमानी व हरा।
शुभ अंक - 05 व 07
आज का कुंभ राशिफल
इस राशि के शनि तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान कर सकते हैं। जॉब परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग - नीला व बैगनी
शुभ अंक - 01 व 02
आज का मीन राशिफल
जॉब में किसी नवीन निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। गुरु द्वितीय हैं। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। लव लाइफ में मृदुल वाणी आपको सुख देगी। टाइम मैनेजमेंट से ही आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय - भगवान शिव जी की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगाजल व बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 01 व 03।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
