राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण से इन 5 राशियों को हो सकता है खतरा, जानिए सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: चंद्र ग्रहण के दिन वृष राशि के जातक को विवाद का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को यानि आज के दिन लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातक के सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। वहीं आज के दिन धनु राशि वालों को जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। बुधवार के दिन मकर राशि के जातक शुगर के मरीज सावधानी बरतें। मीन राशि वालों को हेल्थ परेशान कर सकता है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

इस राशि से एकादश शनि, द्वितीय गुरु व द्वादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

एकादश चन्द्रमा ,दशम शनि व इस राशि कर गुरु करियर के लिए शुभ हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी ।ऑफिस में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 09

मिथुन

बुध व सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला गोचर है। चन्द्रमा कर्म भाव में है। बिजनेस में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय -गेंहू का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व नीला।

शुभ अंक -03 व 04

कर्क

चन्द्रमा भाग्य भाव में व्यवसाय में बेहतर परिणाम देंगे। स्टूडेंट्स के करियर में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

सिंह

सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सरकारी कार्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।

आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए हनुमान बाहूक का पाठ करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -07 व 08

कन्या

चन्द्रमा सप्तम व गुरु नवम हैं। आज का दिन जॉब प्रोमोशन के लिए बेहतर है। बिजनेस में पेंडिंग वर्क निपटाते रहें। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -उड़द का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व नीला

शुभ अंक -05 व 07

तुला

शुक्र व बुध बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को लाभान्वित करेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खष्ठम चन्द्रमा की स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -04 व 08

वृश्चिक

मङ्गल व राहु धन का व्यय कराएगा। पंचम चन्द्रमा छात्रों को शुभ फल देंगे। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा के 07 बार पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -हरा व पीला।

शुभ अंक -03 व 07

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा चतुर्थ रहकर परिवार में उन्नति देंगे। जॉब प्रोमोशन से लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 09

मकर

शनि द्वितीय तथा चन्द्रमा तृतीय है। जॉब में कुछ नवीन दायित्व पहले से बेहतर परिणाम देंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। किसी गुरु के सानिध्य से धार्मिक जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

आज का उपाय -भगवान गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 08

कुम्भ

चतुर्थ गुरु,इस राशि के शनि तथा द्वितीय चन्द्रमा बहुत शुभ है। व्यवसाय बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।हेल्थ बेहतर होगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 03

मीन

द्वादश शनि,तृतीय गुरु व इस राशि के चन्द्रमा करियर को लेकर मन खुश कर सकते हैं। जीवन को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में सुंदर भोजन का आनन्द उठाएंगे। लंबी यात्रा मन को रोमांचित कर सकती हैं।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक-01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article