Aaj Ka Mithun Rashifal 06 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) मन इसलिए परेशान है क्योंकि पैसे के लेनदेन से जुड़े दबाव आपके ऊपर हो सकते हैं। आप अपने वायदे को भी पूरा करना चाह रहे हैं और किसी को नाराज भी नहीं करना चाह रहे पर यह समय ही ऐसा है जो नाराजगियां बढ़ा सकता है और तकरार पैदा कर सकता है इसलिए भी अपनी मानसिकता को सुधारने की जरूरत है।
Mithun Rashifal 06 Dec 2022 in Hindi
क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को हर सूरत में बचाए रखना होगा। नुकसान हो जाए तो उसका बुरा असर जिंदगी की कई चीजों पर पड़ता है इसलिए भी आपको बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी तरह की घबराहट के चलते पैसे से जुड़े फैसले करने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
क्या न करें – अपनी कोशिशों को कम न करते चले जाएं और ऐसा करके अपने आसपास के लोगों को नाराज भी न करते चले जाएं। अपने कामकाज के क्षेत्र में खासकर अपनी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का बना लें ताकि आपके बॉस और आपके वरिष्ठ लोग आपको बेहतर तरीके से समझ पाएं।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता बेहतर होता हुआ नजर आ रहा है। मतभेद दूर हुए हैं पर अविश्वास अभी भी बना हुआ है जिसे दूर कर देने की जरूरत है तभी जाकर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते से आप पूरी तरह से जुड़ पाएंगे।
काम और कारोबार – कामकाज का क्षेत्र कई तरह की चुनौतियाँ दिखा रहा है। अगर आपके सहयोगी या कर्मचारी किसी भी तरह से आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उसका असर भी नुकसान के रूप में आपको झेलना पड़ सकता है इसलिए कामकाज से जुड़ी हर चीज को भली भांति संभाल लेने की भी जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
