Aaj Ka Kumbh Rashifal 22 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – अगर तकदीर को जगाना है और जिंदगी में बड़ा लाभ पाना है तो अपनी मानसिकता को सुधारना होगा और इस प्रतियोगिता भरे दौर में लोगों से आगे बने रहने की कोशिश करनी पड़ेगी और उसके लिए आपको खुद पर भरोसा करना होगा।
आज का कुंभ राशिफल, 22 नवंबर 2022
क्या करें – आपका मन बहुत उलझा हुआ है और आपके मन में यही चलता रहता है की क्या आप वो कर पाएंगे जो आप करना चाह रहे हैं, इसलिए बहुत सारा अविश्वास भी है जिसे आप साथ लेकर चल रहे हैं और उसी अविश्वास को दूर कर देने की जरूरत है।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों से आप घबरा न जाएँ। सिर्फ यह न सोचते चले जाएं की पीठ पीछे कहीं लोग आपकी बुराई तो नहीं कर रहे, क्योंकि ऐसा सोचने से भी कुछ हासिल होता नहीं है। अपनी भावुकता को छोड़ दें और जिंदगी को नए नजरिए से देखने की कोशिश कर लें ताकि आपकी ओर से कोई कमी न रहे।
काम और कारोबार – काम और कारोबार को बनाए रखना बहुत जरूरी है और स्थिरता बनाने के लिए यह समय आपकी मदद कर सकता है। बहुत समय से आपके मन में विचार रहे हैं की कुछ न कुछ बदल लिया जाए पर बदलाव से जुड़ा हुआ नुकसान भी इस समय हो सकता है।
खर्चे और नुकसान – खर्चों को भी थामना होगा और नुकसान से भी बचना होगा और उसके लिए भी आपको अपनी कार्यक्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। थोड़ी सी स्थिरता बनाए रखने से आप अपनी परेशानियों का समाधान भली भांति ढूँढ पाएंगे और वही इस समय जरूरी है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
