Aaj Ka Kumbh Rashifal 09 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में बहुत सारा उतार-चढ़ाव चल रहा है। आपकी इच्छा है की आप अपने सपनों को पूरा करें और आप उस रिश्ते को अपनी जिंदगी का स्थाई हिस्सा बनाना चाह रहे हैं पर रोजमर्रा की उलझने ऐसी हैं जिसकी वजह से आपका मन परेशान होता चला जा रहा है।
कुम्भ राशिफल, 9 जनवरी
क्या करें – रोजमर्रा की चुनौतियाँ हम सबके लिए बनी हैं। कोई भी रास्ता इतना खुशगवार नहीं होता की सबकुछ ही ठीक हो पर उस रास्ते को सही बनाने के लिए कोशिश करनी पड़ती है और आपकी कोशिशें इस समय कामयाब हो सकती हैं। लोगों से दूरियाँ बनाते चले जाने से बचना होगा।
क्या न करें – घर परिवार में रिश्तों से फासले न बनाते चले जाएँ क्योंकि ऐसा करने से तकदीर आपसे रूठ जाएगी, इसलिए ऐसा कुछ न करें जो अच्छे भले हालात भी आपकी पकड़ से बहार होते चले जाएं।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि को संभाले रखना बहुत जरूरी है और बहुत हद तक आपका पैसा संभला भी हुआ है। यह ओर बात है की लोगों की वजह से आपके पैसे से जुड़े दबाव बढ़े रह सकते हैं जिसके लिए आपको खुद पर भी संयम रखना है और लोगों को भी बहुत कुछ समझाने की कोशिश करनी है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
