Aaj Ka Kumbh Rashifal 06 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: मेहनत करना चाह रहे हैं पर मेहनत कर नहीं पा रहे क्योंकि मन भटका हुआ है। काम और कारोबार के क्षेत्र में बहुत ज्यादा जरूरत है की आप अपने हालात को अपनी कोशिशें से संभाल लें क्योंकि थोड़ा सा प्रयास करने से ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।
क्या करें – नियमित हो जाने की जरूरत है क्योंकि यही आपकी कमी है पर एक और कमी भी है की आप गलती करते चले जा रहे हैं क्योंकि यह गलतियों भरा ही समय है जिसके लिए आपको हर कदम पर योजना बनाकर चलना होगा।
क्या न करें – लोगों के भरोसे न चलें क्योंकि लोग एक हद तक ही आपका साथ निभा सकते हैं उसके आगे का रास्ता आपको अपने बलबूते पर ही तय करना है इसलिए लोगों पर जरूरत से ज्यादा आश्रित होते चले जाना भी ठीक नहीं है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि संभली है और धन लाभ के साधन बढ़े हैं। तकदीर ने भी अपना पूरा साथ निभाया है ताकि आपकी क्षमताओं के अनुरूप आपको फल मिलता चला जाए।
काम और कारोबार – काम और कारोबार को इस रूप से देखना होगा की आप उसमें अपनी मेहनत को बढ़ा पाएं और उसके लिए अपने भरोसे को जगा पाएं। मन में बिठाई हुई हर तरह की घबराहट को दूर कर देने से ही यह सबकुछ संभव हो पाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
