आज का कर्क राशिफल, 26 नवंबर 2022: मन की चिंताओं को करें दूर, तभी होंगी उलझनें खत्म

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 26, 2022, 10:34 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​26 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: घर परिवार का सहयोग न मिलने के कारण आपका मन परेशान चल रहा है। लगातार मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बरकरार है। ऐसे में आपको जरुरत है कि आप अपने मन को शांत रखें। साथ ही लोगों से तालमेल बनाए रखें।

Aaj Ka Kark Rashifal 26 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – मन परेशान है क्योंकि आपको घर परिवार में अपनों से उस तरह का सहयोग नहीं मिल रहा जैसी आप उम्मीद लगा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है की आपके अपने मन का उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा है जिसे आप संभाल ही नहीं पा रहे पर बड़ी परेशानी यह है की आप अपनी अच्छाइयों को भी समझ नहीं पा रहे जिसके चलते आप बहुत कुछ संभाल सकते हैं।

क्या करें – रिश्तों के प्रति थोड़ा सा भरोसा बनाए रखने की जरूरत है और जितना आप उन पर भरोसा करेंगे उतना ही वो भरोसा आपको वापिस भी मिलेगा और हालात को संभालने में मदद भी मिल जाएगी। मन में अविश्वास बनाए रखना भी एक आदत सी बन जाती है जिसका बुरा असर आपके कामकाज पर और आपके काम से जुड़े लाभ पर भी पड़ सकता है।

End of Feed