आज का कन्या राशिफल, 23 नवंबर 2022: गलतियों से हो सकती है आपके रिश्ते में दिक्कत, जानें इसे संभालने के उपाय

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 23, 2022, 09:21 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 23 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: आपके कर्म या सोच कभी- कभी गलत भी हो सकते हैं। जिसका दबाव प्यार के रिश्ते पर बुरी तरह से पड़ सकता है। रिश्तों को संभाले रखने के लिए थोड़ी सूझबूझ की जरुरत है। ऐसे में रिश्तों के प्रति थोड़ा सा धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

Aaj Ka Kanya Rashifal 23 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – अपनी आर्थिक स्थिति को ले के आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं, उसके दो करण हैं - एक तो समृद्धि या बचत उस रूप से बढ़ नहीं पा रही जैसी आप उम्मीद लगा रहे हैं और दूसरा आपको लग रहा है कि आपके अपनों की जरूरतें बहुत ज्यादा बढ़ती चली जा रही है. जिन्हें पूरा करना आपके लिए मुश्किल होता चला जा रहा है.

Kanya Rashifal Today

Kanya Rashifal 23 November 2022

क्या करें – अपनों को समझाने की कोशिश करनी होगी और हर चीज को सूझबूझ से संभालने की भी कोशिश करनी होगी. आप अपनी कोशिशों में कामयाब हो सकते हैं, यह अच्छाई है पर आपकी मानसिकता आपका इस समय साथ नहीं दे रही इसलिए आप परेशान हैं और अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए भी आपको अपनी कोशिशों को ही बढ़ाना पड़ेगा.

End of Feed