Aaj Ka Kanya Rashifal 09 January 2023, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – जिंदगी की स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है और उसके लिए नियमित तो होना ही पड़ता है। चाहे कामकाज का क्षेत्र हो या घर परिवार के रिश्ते हों दूरियों को नजदिकीयों में बदलना पड़ेगा और किसी भी तरह के बदलाव से बचना होगा, तभी जाकर वो स्थिरता बन पाएगी जैसी आप उम्मीद लगा रहे हैं।
कन्या राशिफल, 9 जनवरी
क्या करें – घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने का पूरा प्रयास कर लें और इस प्रयास में आपको सफलता जरूर मिलेगी। हो सकता लोग अपनी बात ज्यादा कह रहे हों जिसकी वजह से आपको अपना धैर्य बनाना पड़े पर कई बार चुप रह जाना भी इंसान के हित में ही होता है।
क्या न करें – किसी से भी चुभती हुई बात बिल्कुल न करें। मज़ाक में भी अगर कोई ऐसी बात की जाएगी तो उसका कोई और गलत मतलब निकाला जाएगा जिसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है, इसलिए रिश्तों को संभाले रखना है तो बहुत सारा धैर्य तो बनाना ही पड़ेगा ताकि किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अहमियत को समझें और अपनों का साथ निभाते चले जाएँ। अगर पहले कोई दूरियाँ बनी हुई थीं तो उन्हें भी नजदिकीयों में बदलने का पूरा प्रयास कर लें ताकि इस समय की अच्छाई को पूरी तरह से आप जिंदगी में उतार पाएं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
