राशिफल

20 September 2024 Rashifal In Hindi: शुक्रवार के दिन ये 5 राशियां रहें संभलकर, करियर में लग सकता है तगड़ा झटका, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां

20 September 2024 Rashifal In Hindi: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए काफी कष्टदायी साबित होने वाला है। इन राशि के लोगों को करियर में असफलता और निराशा का सामना करना पड़ सकता है। यहां जानिए अपना दैनिक राशिफल।

Image

20 September 2024 Rashifal In Hindi

20 September 2024 Rashifal In Hindi: दैनिक राशिफल अनुसार मेष राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। छात्रों का परफार्मेंस अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वाले लोगों को धन लाभ के आसार रहेंगे। लेकिन नौकरी में किसी के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। अब जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से।

आज का राशिफल 20 सितंबर 2024

मेष- एकादश शनि जॉब प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। शुक्र अनुकूल है। आईटी व वित्तीय जॉब में सफलता देंगे। आज धार्मिक यात्रा करेंगे। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव रह सकता है। आज का उपाय -उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाइए। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 03

वृष- चन्द्रमा व शुक्र वित्त्तीय कार्य को सुगम करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगल व सूर्य सरकारी कार्य में सफलता देगा। आज का दिन गुरु व चन्द्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आज जा उपाय -गुड़ व तिल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व हरा रंग शुभ है। शुभ अंक -05 व 07

मिथुन-- चन्द्रमा व बुध बिजनेस में आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। गारमेंट्स व मेडिसिन बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा। आज का उपाय - सात अन्न का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -नारंगी व बैगनी। शुभ अंक -04 व 08

कर्क-आज का दिन जॉब परिवर्तन में सफलता का है। जॉब व व्यवसाय के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। धार्मिक यात्रा के लिए दिवस शुभ है। सपरिवार यात्रा करेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल व गुड़ का दान पुण्यदायक है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -06 व 08

सिंह- चन्द्रमा राजनीतिज्ञ को सफलता देगा। धार्मिक यात्रा के सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। अपने बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही गम्भीर रहें। स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09

कन्या- सप्तम चन्द्रमा व नवम गुरु आर्थिक कार्य में सफलता देंगे। बिजनेस में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद साथ है। आर्थिक लाभ सम्भव है। लव लाइफ में तनाव सम्भव है। व्यवसाय सफल रहेगा। आज का उपाय -परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। सात प्रकार के अन्न व वस्त्र का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 06

तुला-खष्ठम चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र फ़िल्म व टीवी फील्ड में प्रगति देंगे। क्रोध पर नियंत्रण करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। सायंकाल के बाद सुखद यात्रा की संभावना है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व चने की दाल का दान लाभदायी रहेगा। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -04 व 08

वृश्चिक-मंगल व गुरु जॉब व प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति कराएंगे। मित्रों संग धार्मिक यात्रा का सुमंगल संयोग है। वाणी पर कंट्रोल करें। प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लीवर के पेशेन्ट सावधान रहें। आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -02 व 03

धनु- चतुर्थ चन्द्रमा व तृतीय शनि शुभ गोचर में हैं। व्यवसाय में प्रगति के लिए यह समय बहुत ही शुभ हैं। जॉब में प्रमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। ज्यादा यात्रा न करें तो बेहतर है। आज का उपाय -मसूर व तिल का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09

मकर- पंचम गुरु व तृतीय चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ देंगे। सूर्य अष्टम है। आज मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से बिजनेस लाभ मिलेगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से तनावग्रस्त हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग -नीला व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08

कुंभ- शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा व गुरु मैनेजमेंट, टेक्निकल व लॉ फील्ड के स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए कोई बड़ी मीटिंग करें, यात्रा शुभ है। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -फलों का दान करें। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ भी करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -07 व 08

मीन-इस राशि का चन्द्रमा व तृतीय व्यवसाय को मंगलमय करेंगे। राहु रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। तृतीय गुरु पारिवारिक यात्रा में व्यस्त करेगा। मधुर भाषा का प्रयोग करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। धनु राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मूंग व मसूर का दान करें। शुभ रंग -सफेद व लाल रंग शुभ है। शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article