Ranchi Football Player Rape: रांची में फुटबॉल खिलाड़ी का बलात्कार, सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने दिया अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 02:30 PM IST

Ranchi Football Player Rape: सोशल मीडिया पर दोस्त बने किशोर ने फुटबॉलर को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब परिजनों ने किशोरी से सोमवार की रात घर नहीं आने का कारण पूछा तो वह रोने लगी और खुद के साथ हुए रेप की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Ranchi Football Player Rape: रांची में फुटबॉल खिलाड़ी का बलात्कार, सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने दिया अंजाम
Photo Credit: Representative Image

Ranchi Football Player Rape: रांची में एक किशोरी को सोशल मीडिया पर एक किशोर से दोस्ती करना बहुत महंगा पड़ गया। किशोर ने उसे फोन करके बुलाया और फिर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी और उसके सहयोगी की भी गिरफ्तारी हो गई है। दरअसल, तुपुदाना की 16 वर्षीय लड़की फुटबॉल खिलाड़ी है। वह ओडिशा से फुटबॉल मैच खेलकर सोमवार को रांची लौटी थी। 

आरोपी ने उसे फोन कर सतरंजी बाजार बुलाया। यहां से दोनों बाइक पर सवार होकर खूंटी रवाना हो गए। खूंटी में आरोपी किशोर ने सोमवार की रात अपने घर में ले जाकर किशोरी का रेप किया। अगले दिन आरोपी ने किशोरी को तुपुदाना स्थित उसके मामा के घर पहुंचा दिया। 

दोनों आरोपी हैं नाबालिग

मामा के घर जब परिजनों ने पीड़िता से सोमवार को घर नहीं पहुंचने का कारण पूछा, जिस पर वह रो पड़ी। महिलाओं ने उससे प्यार से बातचीत की, तब उसने खुद के रेप होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टेक्निकल सेल की मदद से आरोपियों को खूंटी से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नाबालिग हैं।      

पीड़िता ने पुलिस को दी थी गलत जानकारी

पीड़िता ने रेप होने की जानकारी दी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर दोस्त बने किशोर का जिक्र नहीं किया था। उसने पुलिस को बताया था कि, रांची आने के बाद वह घर जाने के लिए जिस ऑटो में बैठी थी, उसमें बैठे पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर पांचों ने दुष्कर्म किया था, लेकिन पुलिस ने जब किशोरी की कॉल डिटेल देखी तो मामला साफ हो गया। पुलिस को पता चल गया कि एक किशोर से फोन पर उसकी लगातार बात हो रही थी। पुलिस से लड़के पास पहुंची तो घटना का खुलासा हो गया। 

दर्ज होगा पीड़िता का बयान

पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई है। कोर्ट में 164 के तहत बुधवार को बयान दर्ज होगा। इस बारे में नामकुम थानेदार सुनील तिवारी का कहना है कि, आरोपी ने दुष्कर्म की घटना में अपनी संलिप्तता मान ली है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!