Punjabi Song 2021: अंजलि अरोड़ा को है अंगद से मोहब्बत, पंजाबी गाने मुटियार में कर‌ रही हैं प्यार का इजहार

पंजाबी
Updated Feb 06, 2021 | 17:20 IST

Angad Anjali Arora new Punjabi song: दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अंगद और अंजलि का नया गाना मुटियार रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पंजाबी गानों का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। चाहे कोई भी कार्यक्रम हो पंजाबी गानों का बजना तो पक्का है‌‌। हर एक कार्यक्रम की जान पंजाबी गाने बनते हैं जो लोगों को खुशनुमा बना देते हैं। हाल ही में पंजाबी गायक अंगद का नया गाना मुटियार रिलीज हुआ है जिसमें अंजलि अरोड़ा को स्टार किया गया है। इस गाने में अंजलि अरोड़ा अंगद की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। आप गाने में देख सकते हैं कि अंजलि बहुत चुलबुली स्वभाव की हैं लेकिन अंगद से बेइंतहा प्यार करती हैं। वह अंगद को अपना बनाना चाहती हैं लेकिन अंगद को दूसरी लड़कियों के साथ देख कर जलने लगती हैं। मुटियार गाने को कपल्स अपना ढ़ेर सारा प्यार दे रहे हैं। युवाओं के बीच में यह गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अंगद की आवाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इतना ही नहीं अंजलि के कातिलाना अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। आपको बता दें, इस गाने को अंगद ने खुद लिखा है वहीं जय बी ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। 

अगली खबर