रिमोट कंट्रोल में लाल LED लाइट क्यों होती है और यह जलती क्यों नहीं? क्या कभी इस बात पर अटका आपका दिमाग

टीवी का रिमोट हम सभी रोज इस्तेमाल करते हैं। चैनल बदलना हो, आवाज कम-ज्यादा करनी हो या स्मार्ट टीवी चलाना हो, हर काम रिमोट से ही हो जाता है लेकिन क्या आपने कभी रिमोट के आगे लगी छोटी-सी लाल LED लाइट पर ध्यान दिया है? दिलचस्प बात यह है कि जब हम रिमोट का कोई बटन दबाते हैं, तब यह लाल लाइट हमारी आंखों को जलती हुई दिखाई नहीं देती। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर लाइट जलती ही नहीं, तो फिर इसका काम क्या है? आइए आज हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब देते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jul 5 2026, 14:16 IST
​रिमोट में लगी इस छोटी सी LED को जरूर देखा होगा आपनेImage Credit : IStock/ AI Generated Image01 / 07

​रिमोट में लगी इस छोटी सी LED को जरूर देखा होगा आपने

टीवी का रिमोट तो आप सभी लोगों ने देखा होगा। अगर कभी आपने गौर किया हो तो आपने देखा होगा कि रिमोट के सिरहाने पर एक छोटी सी लाल रंग की LED लाइट लगी होती है। ये जो लाइट होती है, वह कभी हमें जलती हुई भी नहीं दिखती तो फिर भला इस लाइट का टीवी रिमोट में क्या काम होता है? आइए आज इसी बारे में जान लेते हैं।

आखिर रिमोट में लगी लाल LED क्या करती है?Image Credit : IStock/ AI Generated Image02 / 07

आखिर रिमोट में लगी लाल LED क्या करती है?

रिमोट के सामने लगी यह छोटी-सी LED कोई सामान्य लाइट नहीं होती। यह इन्फ्रारेड (Infrared) LED होती है। इन्फ्रारेड एक ऐसी रोशनी है जिसे इंसानी आंखें नहीं देख सकतीं। जब आप रिमोट का कोई बटन दबाते हैं, तब यह LED बहुत तेजी से इन्फ्रारेड किरणें भेजती है।

इन किरणों से ही टीवी और दूसरे उपकरणों को मिलता है कमांडImage Credit : IStock/ AI Generated Image03 / 07

इन किरणों से ही टीवी और दूसरे उपकरणों को मिलता है कमांड

यही किरणें टीवी, एसी या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तक पहुंचती हैं और उन्हें बताती हैं कि उन्हें कौन-सा काम करना है। यानी चैनल बदलना, आवाज बढ़ाना या टीवी बंद करना। ये सभी कमांड इसी इन्फ्रारेड सिग्नल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भेजी जाती हैं।

फिर हमें यह जलती हुई क्यों नहीं दिखती?Image Credit : IStock/ AI Generated Image04 / 07

फिर हमें यह जलती हुई क्यों नहीं दिखती?

इसका जवाब यह है कि हमारी आंखें इन्फ्रारेड रोशनी नहीं देख सकतीं। इंसान की आंखें केवल एक कुछ ही रोशनियों को देख सकती हैं, जिसे विजिबल लाइट (Visible Light) कहा जाता है, लेकिन इन्फ्रारेड किरणों को हम खुली आंखों से नहीं देख सकते।

काम करते हुए भी नहीं दिखती लाइट Image Credit : IStock/ AI Generated Image05 / 07

काम करते हुए भी नहीं दिखती लाइट

इसी वजह से जब रिमोट काम कर रहा होता है, तब भी उसकी LED हमें बंद ही दिखाई देती है, जबकि वह लगातार सिग्नल भेज रही होती है। ऐसे में अगर आपको पता करना हो कि लाइट सही तरीके से काम कर रही या नहीं, उसके लिए हम आपको एक तरीका बताते हैं।

कैसे पता करें कि रिमोट सही है या नहीं?Image Credit : IStock/ AI Generated Image06 / 07

कैसे पता करें कि रिमोट सही है या नहीं?

अगर आपको लगता है कि आपका रिमोट काम नहीं कर रहा, तो एक आसान तरीका है। अपने मोबाइल का कैमरा खोलिए और कैमरे की तरफ रिमोट का अगला हिस्सा रखकर कोई भी बटन दबाइए।

ऐसे देख सकते हैं आपImage Credit : IStock/ AI Generated Image07 / 07

ऐसे देख सकते हैं आप

अगर रिमोट सही काम कर रहा होगा, तो मोबाइल की स्क्रीन पर LED से बैंगनी, गुलाबी या सफेद चमकती हुई रोशनी दिखाई देगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मोबाइल कैमरे का सेंसर इन्फ्रारेड किरणों को पहचान सकता है, जबकि हमारी आंखें उन्हें नहीं देख पातीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!