अपने जैसे दिखने वाले इस जानवर से क्यों खौफ खाता है बंदर, दूर से देखते ही बदल लेता है रास्ता

Monkey vs Baboon: बंदर को जंगल का सबसे उत्पाती जानवर माना जाता है। ज्यादातर बंदर उन इलाकों में रहना पसंद करते हैं, जहां इंसानों की बस्ती होती है। आपने कई बार सुना होगा कि बंदरों ने इंसानों की बस्ती में आतंक मचाया हुआ है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Oct 18 2025, 15:16 IST
इंसानों को कर देता है परेशानImage Credit : IStock01 / 07

इंसानों को कर देता है परेशान

आपने देखा होगा कि बंदर इंसानों को परेशान कर देता है और किसी से डरता नहीं है। कई बार कुत्ते भी बंदरों से काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं।

अक्सर झुंड में आता है बंदरImage Credit : IStock02 / 07

अक्सर झुंड में आता है बंदर

आपने देखा होगा कि अक्सर बंदर किसी इलाके में झुंड में आते हैं। इसके बाद उन इलाकों में उथल-पुथल मचा देते हैं। यहां तक कि उन इलाकों में रहने वाले लोगों का जीना हराम कर देते हैं।

बंदर की ही तरह दिखते हैं लंगूरImage Credit : IStock03 / 07

बंदर की ही तरह दिखते हैं लंगूर

आपने देखा होगा कि बंदर की ही तरह दिखने वाला एक और जानवर है। उसकी हरकतें भी अधिकतर बंदर की ही तरह हैं। इस जानवर को लंगूर कहा जाता है।

लंगूर से खौफ खाता है बंदरImage Credit : IStock04 / 07

लंगूर से खौफ खाता है बंदर

आपको बता दें कि बंदर अपने ही तरह दिखने वाले लंगूर से काफी ज्यादा डरता है। यहां तक कि लंगूर को दूर से देखते ही बंदर अपना रास्ता बदल लेते हैं।

लंगूर से क्यों खाता है खौफImage Credit : IStock05 / 07

लंगूर से क्यों खाता है खौफ

अब सवाल यह उठता है कि आखिर बंदर अपने ही जैसे दिखने वाले जानवर लंगूर से क्यों डरते हैं। तो चलिए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं कि अपने सामने लंगूर को देखकर बंदर की हालत क्यों खराब हो जाती है।

कंपा देती है लंगूरों की दहाड़Image Credit : IStock06 / 07

कंपा देती है लंगूरों की दहाड़

बंदरों को लंगूरों की दहाड़ भी कंपा देती है। यहां तक कि लंगूर कई बार बंदरों का भोजन छीनकर ले जाते हैं, जबकि बंदर मुंह ताकते रह जाते हैं। लंगूर की प्रवृत्ति बंदरों की तुलना में दबंग वाली होती है।

लंगूर का आतंकImage Credit : IStock07 / 07

लंगूर का आतंक

बंदरों के डरने की मुख्य वजह लंगूर का आतंक है। शारीरिक रूप से लंगूर बड़े, मजबूत और फुर्तीले होते हैं। लंगूर की लंबी पूंछ देखकर भी बंदरों को डर लगता है, जिसका इस्तेमाल वह लड़ाई में करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज