जिन्हें लगता है कि हाथी जंगल का सबसे बुद्धिमान जानवर होता है तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि वह गलत हैं। यहां तक कि जंगल का राजा शेर भी जंगल का सबसे बुद्धिमान जानवर नहीं है।
कुछ लोगों को भालू बहुत बुद्धिमान लगते होंगे। हालांकि, वो लोग भी गलत ही हैं। न तो हाथी, न शेर-चीता और न ही भालू जंगल के सबसे बुद्धिमान जानवर की कतार में शामिल हैं।
अगर ये सारे जानवर जंगल के सबसे बुद्धिमान जानवर नहीं हैं तो वह कौन सा जानवर है, जो जंगल का सबसे बुद्धिमान होता है। जिसकी होशियारी के आगे बाकी सारे मात खा जाते हैं।
बता दें कि चिंपांजी जंगल का सबसे जीनियस जानवर होता है। उसे दुनिया का सबसे समझदार और होशियार जानवर माना जाता है। न सिर्फ जंगल में रहने वाले बल्कि पालतू जानवरों की तुलना में भी वह सबसे बुद्धिमान है।
जानवरों में चिंपांजी को इंसानों का सबसे करीबी रिश्तेदार माना जाता है। यहां तक कि उनका DNA भी 98 परसेंट इंसानों से मिलता है। उनकी बुद्धिमता के आगे बाकी सारे जानवर फीके हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि चिंपांजी अपना शिकार पकड़ने के लिए औजार बनाते हैं। वह दीमक पकड़ने के लिए छड़ी, शिकार करने के लिए भाले और मेवे तोड़ने के लिए पत्थर जैसे औजारों का उपयोग करते हैं।
आश्चर्यजनक रूप से चिंपांजी बुनियादी अंकगणित को भी सीखने की क्षमता रखते हैं। समस्या-समाधान में वह बहुत ही ज्यादा कुशल होते हैं। वह अवलोकन और अनुकरण के माध्यम से सीखते हैं।