दुनिया की इस अनोखी नदी में बहता है पांच रंगों वाला पानी, नाम भी काफी अनोखा, देखकर वहीं ठहर जाती है नजरें

इस दुनिया में तकरीबन डेढ़ लाख से ज्यादा नदियां बहती हैं। अेकेल भारत में छोटी-बड़ी मिलाकर 200 से ज्यादा नदियां हैं। सभी नदियों की अपनी-अपनी खासियत और विशेषताएं हैं। कुछ नदियों के बारे में जानकर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी नदी के बारे में बताएंगे, जिसकी सच्चाई आपको जरूर हैरान कर देगी।

Authored by: कौशलेंद्र पाठकUpdated Jul 8 2025, 08:24 IST
नदियां01 / 05

नदियां

आज तक आपने भी कई नदियों को देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। किसी भी नदी में एक ही रंग का पानी बहता है। लेकिन, एक नदी ऐसी भी है, जिसमें पांच रंगों वाला पानी बहता है। (PHOT0- AI)

02 / 05Photo : Social media

​​कैनो क्रिस्टल्स​

सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस अनोखी नदी का नाम कैनो क्रिस्टल्स है। यह नदी अपने पांच रंगो वाले पानी के लिए जानी जाती है। (PHOTO- AI)

03 / 05Photo : Social media

पांच रंग हैं शामिल

यह अनोखी नदी कोलंबिया में मौजूद है। इस नदी का पानी लाल, पीला, हरा, नीला और काले रंग में दिखाई देता है। (PHOTO- AI)

04 / 05Photo : Social media

ये है कारण

नदी का यह रंग मैकेरेनिया क्लेविगेरा नामक एक पौधे के कारण होता है, जो नदी के तल पर बढ़ता है। ऐसा कहा जाता है कि यह रंगीन दृश्य सितंबर से नवंबर के बीच के मौसम के दौरान दिखाई देता है, जब पानी का स्तर कम होता है। (PHOTO- AI)

05 / 05Photo : Social media

तरल इंद्रधनुष

इस नदी को 'तरल इंद्रधनुष' भी कहा जाता है। इस नदी को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। (PHOTO- AI)