फ्रीज के दरवाजे पर क्यों लगा होता है यह रबर, जवाब सुन आप भी कहेंगे- ओ...! तो ये बात है

Interesting Facts About Refrigerator: हमारे-आपके हम सबके घरों में फ्रीज होगा। अगर आपने कभी फ्रीज के दरवाजे को गौर से देखा होगा तो आपको उसके पीछे लगा रबर जरूर दिखाई दिया होगा। मगर क्या आपको यह पता है कि आखिर यह रबर क्यों लगा होता है और इसका क्या काम होता है? अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता तो आज जान लीजिए।

Authored by: पंकज यादवUpdated Apr 6 2026, 11:37 IST
छोटी मगर बड़ी काम की चीजImage Credit : IStock01 / 08

छोटी मगर बड़ी काम की चीज

कई बार हमारी रोज की जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन पर हमारा कभी ध्यान नहीं जाता। मगर ये चीजें बड़ी काम की होती हैं, अगर ये ना हो तो इनके बिना हमारा कोई काम ना बने।

फ्रीज के दरवाजे में लगा हुआ रबरImage Credit : IStock02 / 08

फ्रीज के दरवाजे में लगा हुआ रबर

ऐसी ही एक चीज है, फ्रीज के दरवाजे में लगा हुआ यह रबर, जिसका क्या काम है शायद ही कोई जानता होगा। हो सकता है कि आपमें से कुछ लोगों को इस बारे में पता हो लेकिन हम दावे के साथ कह सकते हैं कि अधिकतर लोगों को इस बारे में नहीं पता होगा।

इस रबर को क्या कहते हैं?Image Credit : IStock03 / 08

इस रबर को क्या कहते हैं?

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि फ्रीज के उस रबर को क्या कहते हैं? फ्रीज में लगे इस रबर को गैसकेट कहा जाता है। जब भी आप फ्रीज को खोलते या बंद करते होंगे तो आपको यह गैसकेट जरूर दिखता होगा।

किस काम का है यह रबरImage Credit : IStock04 / 08

किस काम का है यह रबर

दरअसल, फ्रीज के दरवाजे में लगा यह रबर फ्रिज को एयर-टाइट (Air-tight) रखने का काम करता है। इस रबर से फ्रीज का दरवाजा सील पैक रहता है। जिससे अंदर की ठंडी हवा बाहर नहीं आती और बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं जाती।

रबर से स्थिर रहता है फ्रीज का तापमानImage Credit : IStock05 / 08

रबर से स्थिर रहता है फ्रीज का तापमान

इस रबर की मदद से ही फ्रीज का तापमान बना रहता है। इसके साथ इस रबर के होने के कई और फायदे भी हैं। जैसे इस रबर के होने से फ्रीज का तापमान स्थिर रहता है और उसके कंप्रेशर पर लोड नहीं पड़ता।

अगर यह रबर सही ना हो तो?Image Credit : IStock06 / 08

अगर यह रबर सही ना हो तो?

अगर यह रबर सही से फिट बैठी हुई है तो फ्रीज के अंदर की ठंडी हवा लीक नहीं होती। अगर यह खराब होती है या फिर सही से फिट नहीं बैठी होती तो फ्रीज की कूलिंग कम हो सकती है।

क्या होगा अगर रबर खराब हो गया हो तो?Image Credit : IStock07 / 08

क्या होगा अगर रबर खराब हो गया हो तो?

इस रबर के होने से बिजली की खपत भी कम होती है और फ्रीज के तापमान कुछ ऐसे रहता है जिससे खाना जल्दी खराब नहीं होता। अगर यह रबर ढिली हो जाए या फिर कहीं से कट-पीट जाए तो इसे तुरंत बदल दें वरना फ्रीज खराब हो सकता है।

समय-समय पर करें इसकी सफाईImage Credit : IStock08 / 08

समय-समय पर करें इसकी सफाई

बता दें कि समय-समय पर इस रबर की देखभाल भी जरूरी है। इसे दुरुस्त रखने के लिए टाइम-टाइम पर इसकी सफाई करते रहें। ध्यान रहे कि इसे कभी भी गर्म पानी से ना धोएं नहीं तो ये रबर ढीली हो जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!