IRCTC: आज से लागू हुआ रेलवे का नया नियम, 6 महीने तक चलेगा, यात्रियों की मौज

IRCTC New Rule From 14 January 2026: यदि आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अब हर टिकट बुकिंग पर आपका फायदा होने वाला है। कुछ दिन पहले ही रेलवे ने टिकट कों कीमतों में इजाफा किया है, बावजूद आपको पुरानी कीमत से भी कम कीमत पर ट्रेन का टिकट मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 14 2026, 15:10 IST
RailOne ऐप 01 / 07

RailOne ऐप

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार, 14 जनवरी 2026 से RailOne ऐप के जरिए जनरल (अनरिजर्व्ड) टिकट बुक करने पर 3% अतिरिक्त छूट मिलनी शुरू हो गई है। यह ऑफर 6 महीने के लिए वैध रहेगा और 14 जुलाई 2026 तक लागू होगा। भारतीय रेलवे ने इस सुविधा की घोषणा पहले ही 30 दिसंबर को कर दी थी।

02 / 07Photo : Play store

R-Wallet से भुगतान पर डबल फायदा

RailOne ऐप से टिकट बुक कर यदि भुगतान R-Wallet के जरिए किया जाता है, तो यात्रियों को डबल लाभ मिलेगा। पहले से ही R-Wallet से जनरल टिकट बुकिंग पर 3% कैशबैक दिया जा रहा था। अब इसमें 3% अतिरिक्त छूट जुड़ने से कुल फायदा 6% तक पहुंच गया है।

03 / 07

दूसरे प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेगा डिस्काउंट

रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि यह अतिरिक्त 3% छूट सिर्फ RailOne ऐप पर ही उपलब्ध होगी। किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या वेबसाइट से जनरल टिकट बुक करने पर यह लाभ नहीं मिलेगा। इसका मकसद यात्रियों को रेलवे के आधिकारिक ऐप की ओर बढ़ावा देना और स्टेशनों पर टिकट काउंटर की भीड़ को कम करना है।

04 / 07Photo : Play store

RailOne ऐप क्या है?

RailOne एक ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ ऐप है, जिसमें ट्रेन यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी सेवाएं एक ही जगह मिलती हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त उपलब्ध है। एक बार mPIN या बायोमेट्रिक से लॉग-इन करने के बाद सभी सेवाओं का उपयोग आसानी से किया जा सकता है।

05 / 07Photo : Play store

RailOne ऐप की जरूरत क्यों पड़ी?

पहले यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए कई ऐप इस्तेमाल करने पड़ते थे। जैसे टिकट बुकिंग के लिए IRCTC, लाइव ट्रेन स्टेटस के लिए NTES, शिकायत के लिए Rail Madad, ट्रेन में भोजन के लिए Food on Track आदि। इतने सारे ऐप्स की वजह से बार-बार लॉग-इन, अलग-अलग इंटरफेस समझना और मोबाइल स्टोरेज की समस्या होती थी। RailOne ऐप इन सभी समस्याओं का समाधान है।

06 / 07

R-Wallet क्या है और कैसे काम करता है?

R-Wallet भारतीय रेलवे का अपना डिजिटल वॉलेट है। इसके जरिए टिकट और अन्य रेलवे सेवाओं का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। यह बायोमेट्रिक या mPIN लॉग-इन से सुरक्षित रहता है। जनरल टिकट बुकिंग में R-Wallet के इस्तेमाल पर 3% तक का लाभ मिलता है। इसके लिए यूजर को RailOne जैसे रेलवे ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर वॉलेट में पैसे ऐड करने होते हैं।

07 / 07

RailOne ऐप पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

RailOne ऐप इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफिकेशन करें। फिर mPIN सेट करें या बायोमेट्रिक लॉग-इन एक्टिवेट करें। लॉग-इन के बाद टिकट बुकिंग, लाइव स्टेटस, शिकायत जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं।