भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है और रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों से अपना सफर पूरा करते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को अब ट्रेन टिकट में डिस्काउंट नहीं दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोविड के समय से ही ये नियम बदल दिए गए थे जिसके बाद से वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के टिकट पर कोई भी डिस्काउंट नहीं मिलता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष वर्ग के लोगों को अभी भी ट्रेन की टिकट में 75% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। अधिकतर लोग इन नियमों के बारे में नहीं जानते हैं जिसकी वजह से वो इन फायदों से वांछित रह जाते हैं।
भारतीय रेलवे द्वारा लाइलाज या गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ट्रेन की टिकट पर 25% से 50% तक का डिस्काउंट मिलता है। फर्स्ट AC में यात्रा करने पर ऐसे लोगों को 50% तक और सेकंड या थर्ड AC से यात्रा करने पर 50% तक का डिस्काउंट मिलता है।
इसके साथ ही दृष्टिबाधितों, सुनने में दिक्कत, विकलांगता से जूझ रहे लोगों को भी 25% से 50% तक का डिस्काउंट दिया जाता है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को भी ट्रेन टिकट में डिस्काउंट दिया जाता है। स्टूडेंट्स को ट्रेन में 50% से 75% तक का डिस्काउंट दिया जाता है।