इस त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे ने एक खास ‘राउंड ट्रिप स्कीम’ लॉन्च की है। इसमें एक साथ आने और जाने का टिकट बुक करने पर 20% सीधे किराए में छूट मिलेगी। यह ऑफर उन्हीं यात्रियों के लिए है जो दोनों तरफ का टिकट एक साथ बुक कर रहे हैं।
इस स्कीम का लाभ आप रेलवे के नए ऐप ‘RailOne’ से या फिर ऑफलाइन रेलवे काउंटर से उठा सकते हैं। (तस्वीर-istock)
यह छूट उन सभी ट्रेनों पर लागू होती है जिनकी बुकिंग एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत की जाती है। (तस्वीर-istock)
इस स्कीम के लिए कुछ तारीखें तय की गई हैं। जाने की यात्रा: 13 अक्टूबर से 26 अक्तूबर 2025 तक है। वापसी की यात्रा: 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक होनी चाहिए। (तस्वीर-istock)
छूट तभी मिलेगी जब आने और जाने दोनों टिकट एक साथ बुक हों, और यात्रियों की संख्या, क्लास व स्टेशन दोनों तरफ समान हों। (तस्वीर-istock)
ऐप डाउनलोड और लॉगिन करें (mPIN या बायोमेट्रिक से), ‘Avail Festive Package’ सेक्शन चुनें, जाने का टिकट चुनें, तारीख डालें और बुक करें। कन्फर्म टिकट मिलने पर वापसी टिकट ‘20% Discount’ ऑप्शन से बुक करें। पेमेंट करें और छूट पाएं। (तस्वीर-istock)
अगर आप ऐप से बुकिंग नहीं करना चाहते तो ऑफलाइन रेलवे काउंटर से भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। (तस्वीर-istock)
इस ऐप पर टिकट बुकिंग के साथ-साथ लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, खाने का ऑर्डर और टैक्सी बुकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। (तस्वीर-istock)