गुजरात में स्थित गिर नेशनल पार्क एशियाई शेरों का घर है। अगर आप गिर नेशनल पार्क जाने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि हर साल 16 जून से 15 अक्टूबर तक गिर जंगल सफारी बंद रहती है। 4 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे ही यात्रा पर जा सकते हैं।
सर्दियों में 16 अक्टूबर से 28/29 फरवरी तक सोमवार से शनिवार आप सफारी कर सकते हैं जिसकी टाइमिंग 6:30 AM से 9:30 AM, 9:30 AM से 12:30 PM है और 3:00 PM से 6:00 PM से है।
गर्मी में 1 मार्च से 15 जून तक पर्यटक सोमवार से शनिवार 6:00 AM से 9:00 AM, 9:00 AM से 12:00 PM और शाम में 4:00 PM से 7:00 PM तक सफारी का मजा ले सकते हैं।
जीप सफारी यहां कई कैटेगरी में डिवाइड है जैसे कैटेगरी A में सफारी वाहनों में 4-सीटर, 6-सीटर और 8-सीटर जीप होती है वहीं कैटेगरी B में केवल 6-सीटर जीप होती है।
गिर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में सफारी पर जाने के लिए आपको परमिट लेना अनिवार्य है। ऑनलाइन आप सफारी के लिए परमिट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट girlion.gujarat.gov.in यह है।
परमिट, जिप्सी, गाइड चार्ज, सर्विस और टैक्स मिलाकर सफारी की कीमत 4300 से 7500 प्रति व्यक्ति होती है ( कीमतों में बदलाव होता रहता है) इंटरनेशनल टूरिस्ट्स के लिए 15500 से 17500 प्रति व्यक्ति खर्चा होता है।