एक नया ट्रेंड चलन है में है जिसे सॉफ्ट ट्रैवल के नाम से जाना जा रहा है। यहां सॉफ्ट ट्रैवल को स्लो ट्रैवल समझने की गलती बिल्कुल भी मत करें। सॉफ्ट ट्रैवल उन यात्रियों के लिए उपयुक्त है जो तनावमुक्त और शांतिपूर्ण यात्रा अनुभव की तलाश मे हैं।
सॉफ्ट ट्रैवल में यात्रा कार्यक्रम के दौरान पर्यटक किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी में नहीं रहते हैं। पहाड़ पर किसी नुक्कड़ पर बिंदास बैठकर चाय की चुस्की लेना या अंडमान के किसी बीच पर बैठकर सूर्यास्त का दीदार करना आपको एक अनोखी शांति से भरे देगा।
सॉफ्ट ट्रैवल का चुनाव पर्यटक तनाव और थकान से बचने के लिए कर रहे हैं। आरामदायक परिवहन विकल्प का चुनाव भी इस यात्रा में शामिल होता है। प्रकृति से घिरे पहाड़, सुदर बीच पर्यटकों का ध्यान खींचते हैं।
इस ट्रेंड का पालन करते हुए पर्यटक कम भीड़-भाड़ वाली जगह का चुनाव करते हैं। घूमने-फिरने के लिए ऐसी जगहें जहां ज्यादा पर्यटक ना हों और आप शांति से अपने अनुभव का आनंद ले सकें।
सॉफ्ट ट्रैवल का झुकाव सादगी और सहजता को बढ़ावा देने पर होता है। गहराई से डूबने के लिए पर्यटक सरलता का पीछा करने पर फोकस करते हैं। बिना किसी हलचल के इसमें आराम और फुरसत का जोड़ होता है।
भारत में सॉफ्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन की कोई कमी नहीं है। पर्यटक कूर्ग, भीमताल, जैसलमेर या फिर लदाख की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। कम समय में इन जगहों पर पहुंचा जा सकता है।