भारत में यात्रा के लिए 5 सबसे सुंदर ट्रेनें, माहौल ऐसा कि गदगद हो जाएगा मन

यात्रा का आनंद लेने के लिए पर्यटक ज्यादातर ट्रेन यात्रा का ही चुनाव करते हैं। इस चुनाव के पीछे ज्यादातर लोगों का कारण प्रकृति के करीब आना होता है। पर्यटक अगर शिमला, असम या अन्य खूबसूरत जगह की यात्रा कर रहे होते हैं तो उनके मन में ख्याल होता है कि वो ट्रेन यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा नेचर को एक्सप्लोर कर पाएंगे। इन सबके इतर आज हम आपको बताएंगे यात्रा के लिए सबसे सुंदर ट्रेनों के बारे में जिनमें यात्रा करने के बाद आप ट्रेन की ही खूबसूरती में खो जाएंगे।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Sep 10 2024, 17:38 IST
भारत में मौजूद हैं हद से ज्यादा खूबसूरत ट्रेन01 / 06

भारत में मौजूद हैं हद से ज्यादा खूबसूरत ट्रेन

भारत में कई ऐसी खूबसूरत ट्रेन मौजूद हैं जिनमें यात्रा करने के बाद आपको किसी लग्जरी विला वाली फीलिंग आएगी। इन ट्रेनों में बैठकर आपको ऐसा लगेगा मानो आप किसी शानदार पैलेस में बैठे हों।

02 / 06Photo : Instagram

न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

ये खूबसूरत ट्रेन सात पड़ावों को पार करते हुए न्यू जलपाईगुड़ी से अलीपुरद्वार जंक्शन तक 169 किमी की सुंदर यात्रा तय करती है। पश्चिम बंगाल के डुआर्स क्षेत्र से होकर गुजरने वाली इस यात्रा में आपको खूबसूरत यात्रा शानदार ट्रेन में बैठकर मिलेगी। मतलब ट्रेन के अंदर और बाहर दोनों जगह माहौल जबरदस्त रहेगा।

03 / 06Photo : Instagram

मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस

डेक्कन एक्सप्रेस बला की खूबसूरत ट्रेन है इसमें बैठकर आपको लग्जरी विला वाली फीलिंग आ सकती है। मुंबई से पुणे तक यात्रा के दौरान डेक्कन एक्सप्रेस दादर, ठाणे, कल्याण, नेरल, लोनावाला, तालेगांव, खड़की और शिवाजी नगर में रुकती है। ये ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से सुबह 7 बजे निकलती है और 11.05 बजे पुणे पहुंचती है।

04 / 06Photo : Instagram

कालका-शिमला NG एक्सप्रेस

कालका-शिमला NG एक्सप्रेस विस्टाडोम ट्रेन कालका से शिमला तक 90 किमी का सफर तय करती है। इस विस्टाडोम ट्रेन में अंदर का माहौल बेहद शानदार रहता है। अगर आप इस खूबसूरत ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो ये ट्रेन कालका से सुबह 06:20 पर रवाना होती है और 11:50 पर शिमला पहुंचती है।

05 / 06Photo : Instagram

हिम दर्शन एक्सप्रेस कालका-शिमला

हरियाणा के कालका से हिमाचल प्रदेश के शिमला तक जाने वाली ये ट्रेन गजब सुंदर है। ये ट्रेन सुबह 7 बजे कालका से रवाना होती है और दोपहर 12.55 बजे शिमला पहुंचती है। शिमला लौटते समय, ट्रेन दोपहर 3.50 बजे प्रस्थान करती है और रात 9.15 बजे कालका पहुंचती है।

06 / 06Photo : Instagram

यशवंतपुर कारवार एक्सप्रेस

ये खूबसूरत ट्रेन बेंगलुरु से कर्नाटक के कारवार तक चलती है। अगर आपको इस ट्रेन से यात्रा करना है तो सुबह 7 बजे यशवंतपुर जंक्शन जाना होगा जहां से ये ट्रेन बनकर चलती है और रात 11 बजे कारवार पहुंचती है।