पहियों पर करें दुनिया की सैर, सड़क के जरिए इन 5 देशों में जा सकते हैं भारतीय

International Road Trip: इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे उन देशों के बारे में जहां आप सड़क मार्ग के जरिए जा सकते हैं। भारत से इन देशों में जाने के लिए आप अपने वाहन का भी प्रयोग कर सकते हैं। इन मुल्कों में एंट्री आपको एक शानदार अनुभव के साथ ही रोमांच से भर देगी।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Oct 22 2024, 17:31 IST
नेपालImage Credit : Canva01 / 05

नेपाल

नेपाल की यात्रा ना केवल मनमोहक है बल्कि सुविधाजनक भी है। कम दूरी और बिना किसी तामझाम के प्रवेश के कारण ये देश हमेशा से ही यात्रा के लिए बेस्ट रहता है। दिल्ली से 686 किमी दूर स्थित इस देश में आप सड़क मार्ग के द्वारा बड़े ही आसानी से जा सकते हैं।

म्यांमारImage Credit : Canva02 / 05

म्यांमार

दिल्ली से म्यांमार की दूरी लगभग 3,000 किमी है। सड़क यात्रा के द्वारा भी इस देश में जाया जा सकता है। म्यांमार में प्रवेश के लिए आपको वीजा, वाहन के लिए एक अस्थायी आयात परमिट एक ओवरलैंड यात्रा परमिट और विशेष AMT परमिट की आवश्यकता पड़ती है।

भूटानImage Credit : Canva03 / 05

भूटान

दिल्ली से लगभग 2,000 किमी दूर भूटान की यात्रा आप सड़क मार्ग से कर सकते हैं। दिल्ली से भूटान तक की लंबी ड्राइव आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। ये ड्राइव आपको आश्चर्यजनक हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं और कई भूटानी गांवों से होकर ले जाएगी जो आपका दिन बना देंगे।

थाईलैंडImage Credit : Canva04 / 05

थाईलैंड

सड़क मार्ग से थाईलैंड की यात्रा करना बिल्कुल संभव है। दिल्ली से थाईलैंड की दूरी लगभग 4,000 किमी है ऐसे में आप सीधा दिल्ली से बैंकॉक के लिए सड़क यात्रा का चुनाव कर सकते हैं। थाईलैंड की प्राकृतिक सुंदरता आपको दीवाना बना देगी।

मलेशियाImage Credit : Canva05 / 05

मलेशिया

अगर आप सड़क मार्ग के जरिए इस देश में एंट्री करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको म्यांमार और थाईलैंड से होकर गुजरना होगा। म्यांमार और थाईलैंड सड़क मार्ग से पहुंचने के बाद आप यहां से मलेशिया जा सकते हैं। ड्राइविंग परमिट लेकर जाना अनिवार्य है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!