मुरथल का सुखदेव ढाबा, कभी झोपड़े में था चलता, अब 24 घंटे लगती है हजारों की भीड़

Murthal Sukhdev Dhaba: दिल्ली या फिर नोएडा से रात-बिरात अगर कहीं घूमने का मन करता है तो सबसे पहला ख्याल मुरथल का ही आता है। दिल्ली से महज 3 घंटे की ड्राइव करके मुरथल पहुंचा जा सकता है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Feb 14 2025, 12:19 IST
मुरथल रोड ट्रिप01 / 06

मुरथल रोड ट्रिप

'चलो भाई मुरथल पराठे खाने चलते हैं' दिल्ली से रोड ट्रिप के बारे में प्लान करते हुए सबसे पहला ख्याल मुरथल का ही आता है। महज 3 घंटे की रोड ट्रिप के जरिए लोग मुरथल में एक खास जगह सिर्फ पराठे का स्वाद लेने जाते हैं।

02 / 06Photo : Instagram

अमरिक सुखदेव ढाबा मुरथल

हम बात कर रहे हैं अमरिक सुखदेव ढाबा की जो आज के टाइम में मुरथल की पहचान बन गई है। साल 1956 में सरदार प्रकाश सिंह ने इसे खोला था। बाद में उनके बेटे अमरीक सिंह और सुखदेव सिंह ने अपने नाम अमरीक-सुखदेव से जोड़कर इस ढाबे का नाम रख दिया।

03 / 06Photo : Instagram

ट्रक चालकों के लिए गया था खोला

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस ढाबे को सबसे पहले ट्रक चालकों के लिए खोला गया था। हाइवे पर चलने वाले ट्रक डाइवर गाड़ी रोककर इसी ढाबे पर खाना खाया करते थे।

04 / 06Photo : Instagram

झोपड़े के साथ खुला था ढाबा

मुरथल का ये ढाबा छोटे से झोपड़े के साथ खुला था। भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे शानदार रेस्टोरेंट में शुमार ये ढाबा पहले केवल तिरपाल (टेंट) और लकड़ी के खंभों से बना हुआ था।

05 / 06Photo : Instagram

खाने के शौकीनों के बीच लोकप्रिय

शुरुआत में यहां सिर्फ दाल, सब्जी, रोटी और चावल परोसा जाता था बाद में इन्होंने अपने मेन्यू का विस्तार किया। इनके मेन्यू में शामिल पराठे जिसे मक्खन के साथ परोसा जाता है वो विश्व प्रसिद्ध है।

06 / 06Photo : Instagram

मेन्यू और रास्ता

खाने-पीने का शौक रखने वालों के लिए ये ढाबा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां खाने के साथ ही 11 प्रकार के तंदूरी पराठे और 7 प्रकार के तवा पराठे मिलते हैं। सड़क मार्ग से ये अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जहां बस या फिर निजी वाहन से आप जा सकते हैं।