आखिर क्यों पैसा बहाकर कजाकिस्तान घूमने जाते हैं भारतीय, वजह जान खुदको नहीं पाओगे रोक

Kazakhstan Trip Cost From India: मौजूदा समय में भारत से कजाकिस्तान की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा आया है। भारतीय नागरिक इस देश की यात्रा करना बेहद पसंद कर रहे हैं। हम समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों भारत से लोग कजाकिस्तान दौड़े चले जा रहे हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Feb 9 2025, 10:18 IST
कजाकिस्तान01 / 06

कजाकिस्तान

कजाकिस्तान भारतीय पर्यटकों को खासा लुभा रहा है। मौजूदा समय में भारत से कजाकिस्तान की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आखिर ऐसा क्या है कि भारतीय जमकर कजाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं इसे समझने की कोशिश करते हैं।

02 / 06Photo : Istock

भारतीय लोगों के लिए वीजा फ्री

भारत से कजाकिस्तान की यात्रा करने के दौरान आपको वीजा की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय लोगों के लिए ये मुल्क वीजा फ्री है। बिना वीजा के आप यहां 14 दिनों तक बिंदास घूम सकते हो।

03 / 06Photo : Istock

भारत से डायरेक्ट फ्लाइट

भारत से कजाकिस्तान के लिए आपको डायरेक्ट फ्लाइट मिलती है। भारत से ये देश महज 3 घंटे ही दूर है। अगर ऑप ऑफसीजन टिकट बुक करते हैं तो 7 से 8 हजार में आपको टिकट मिल जाएगा।

04 / 06Photo : Istock

सस्ती करेंसी

भारतीय रुपया कजाकिस्तान में महाराजा है। भारत का एक रुपया इस मुल्क में 5.81 कज़ाखस्तानी तेंगे के बराबर है। यानि भारत 1 हजार रुपए वहां तकरीबन 6 हजार के बराबर हैं।

05 / 06Photo : Istock

प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर

प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कम पैसों में कजाकिस्तान जैसी शानदार यात्रा नहीं हो सकती है। यहां अल्माटी और शिमबुलाक जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। झीलों से लेकर रेगिस्तान तक यहां आपको देखने को सबकुछ मिल जाएगा।

06 / 06Photo : Istock

शानदार नाइटलाइफ

अल्माटी और नूर-सुलतान कजाकिस्तान के प्रमुख शहर हैं जहां आपको आधुनिक और लक्जरी नाइटलाइफ मिलेगी। इसके अलावा यहां एक से बढ़कर एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट्स होते हैं।