अगर आप शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से परेशान होकर किसी खुशनुमा जगह की तलाश कर रहे हैं तो, आप आज ही राजस्थान का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लेकिन अगर आप राजस्थान को सिर्फ उसके ऐतिहासिक किलों से जानते हैं तो, आप ये जानकार जरूर हैरान होंगे कि राजस्थान में कई शानदार हिल स्टेशनस् हैं जहां आप इस समर वेकेशन में जा सकते हैं।
माउंट आबू राजस्थान का एक ऐसा हिल स्टेशन है जो अरावली पर्वत श्रृंखला में मौजूद है। ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और दिलवाड़ा मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप नक्की झील, सनसेट पॉइंट और गुरु शिखर का आनंद ले सकते हैं। फैमिली ट्रिप के लिए ये जगह बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
माउंट आबू के पास स्थित अचलगढ़ एक ऐतिहासिक किला जो आज एक शानदार हिल स्टेशन है। ये जगह अपने प्राचीन मंदिरों, किले की दीवारों और खूबसूरत नजारों के लिए फेमस है। इस किले का निर्माण 14वीं शताब्दी में हुआ था और ये अपनी रणनीतिक स्थिति के लिए आज भी प्रसिद्ध है। यहां अचलेश्वर महादेव मंदिर भी है, जो भगवान शिव को समर्पित के अलौकिक स्थल है।
अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित रणकपुर अपने जैन मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां का मुख्य आकर्षण 15वीं शताब्दी में बना चौमुखा जैन मंदिर है जो अपनी अद्भुत नक्काशी और वास्तुकला के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मंदिर में कुल 1444 खंभे हैं और हर खंभा अलग डिजाइन का है। रणकपुर शांत वातावरण और धार्मिक स्थलों में रुचि रखने वालों के लिए बढ़िया टूरिस्ट प्लेस हो सकता है।
अलवर राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है जो अरावली पर्वत श्रृंखला के पास मौजूद है। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, किलों, महलों और झीलों के लिए जाना जाती है। यहां आपको सरिस्का टाइगर रिजर्व, भानगढ़ किला और सिटी पैलेस जैसे कई दर्शनीय स्थल देखने को मिलेंगे।
अजमेर शहर के पास मौजूद तारागढ़ पहाड़ी पर बना एक प्राचीन और फेमस किला है जो अपनी रणनीतिक विरासत और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। आपको किले से अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों का सुंदर दृश्य दिखाई देगा। तारागढ़ किला चौहान वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था और जिसका समृद्ध इतिहास आज भी अपनी गाथा का परिचय देता है।