केसरबाग ऑफिसर्स कॉलोनी के पास स्थित स्टार पैलेस में आपको 390 रुपए पर प्लेट वेज खाना मिल जाएगा। यहां हॉल में 150 लोगों के बड़े आराम से बैठने की व्यवस्था है।
यहां पर वेज खाने की प्लेट आपको 600 रुपए में वहीं 750 रुपए में नॉनवेज खाने की प्लेट मिल जाएगी। दिव्यांश पैलेस में 200 लोगों के बड़े आराम से बैठने की व्यवस्था है। ये सेक्टर डी अलीगंज में स्थित है।
अपोलो मेडिकल हॉस्पिटल के सामने बृजवासी लॉन स्थित है। यहां लॉन एरिया में 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां पर प्लेट वेज खाने का खर्चा केवल 500 रुपए है।
विराज खंड गोमती नगर में स्थित ऑरेलिया ग्रांड होटल शादी के लिए बेस्ट जगह है। यहां वेज खाने की प्लेट आपको 850 रुपए में वहीं 1100 रुपए में नॉनवेज खाने की प्लेट मिल जाएगी। यहां अंदर 150 और बाहर 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
अमर शहीद पथ, फ्रेंड्स कॉलोनी, हरिहरपुर में स्थित ट्राइडेंट लॉन में आपको 1 हजार रुपए पर प्लेट में वेज खाना मिल जाएगा। यहां 900 लोगों के बड़े ही आराम से बैठने की व्यवस्था है।
एमजे फनसिटी रिजॉर्ट रसूलपुर सादात में स्थित है। इस जगह पर 1200 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। वेज खाने की प्लेट आपको 1299 रुपए में मिलेगी वहीं 1500 रुपए में नॉनवेज खाने की प्लेट मिलेंगी।