WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा झटका, सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा ऐप
WhatsApp ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसका असर दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी बहुत जल्द कई सारे स्मार्टफोन्स पर ऐप का सपोर्ट बंद करने वाली है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 28 2026, 12:56 IST
Image Credit : Digit01 / 08
WhatsApp पूरी दुनिया में इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आपके स्मार्टफोन में भी वॉट्सऐप मौजूद है आपके लिए बेहद जरूरी खबर है।
Image Credit : Digit02 / 08
हो सकता है कि आपके फोन में वॉट्सऐप बंद हो जाए अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं देते हैं। दरअसल इस डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्टफोन्स लगातार अपडेट हो रहे हैं और ऐप्स कंपनियों को भी नए फोन्स के अनुसार ऐप्स को अपडेट करना पड़ता है।
Image Credit : Digit03 / 08
इस बीच दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी सितंबर 2026 से कई सारे स्मार्टफोन्स पर वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद करने वाली है। ऐसे में हो सकता है कि इस लिस्ट में आपका स्मार्टफोन भी शामिल हो।
Image Credit : Digit04 / 08
नई अपडेट के मुताबिक वॉट्सऐप 8 सितंबर 2026 से पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर अपना सपोर्ट बंद करने वाली है। इसलिए आपको तुरंत चेक कर लेना चाहिए कि आपका फोन किस एंड्रॉयड वर्जन को सपोर्ट कर रहा है।
Image Credit : Digit05 / 08
रिपोर्ट के मुताबिक 8 सितंबर से उन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर वॉट्सऐप नहीं काम करेगा जो अभी भी Android 5.0 और Android 5.1 पर चल रहे हैं। आपको बता दें कि मौजूदा समय में वॉट्सऐप एंड्रॉयड 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर रन कर रहा है।
Image Credit : Digit06 / 08
अब वॉट्सऐप की तरफ से ऐप के सपोर्ट के लिए न्यूनतम एंड्रॉयड वर्जन 6.0 कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन इस एंड्रॉयड वर्जन से नीचे का है तो आपको सितंबर से वॉट्सऐप का सपोर्ट नही मिलेगा।
Image Credit : Digit07 / 08
कंपनी ने ऐप के अंदर ही उन यूजर्स को इसका नोटिफिकेशन भी देना शुरू कर दिया है जिनके स्मार्टफोन्स इस बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी की तरफ से यूजर्स को सलाह दी गई है कि वह जरूरी चैट का बैकअप रख लें।
Image Credit : Digit08 / 08
WhatsApp के इस फैसले का असर उन देशों में ज्यादा देखने को मिलेगा जहां पर पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं। इसमें भारत, ब्राजील, अफ्रिका के कई देश और दक्षिण पूर्व एशिया के देश शामिल हैं।