WhatsApp प्रोफाइल का बदलेगा अंदाज, अब बैकग्राउंड में लगा पाएंगे फेवरेट इमेज
WhatsApp सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर पेश किया है। अब वॉट्सऐप में प्रोफाइल इमेज में एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
दुनिया में करोड़ों लोग आज के समय में इंस्टेंट मैसेंजिग के लिए वॉट्सऐप ऐप्लिकेशन का ही इस्तेमाल करते हैं। अपने इजी इंटरफेस और दमदार सिक्योरिटी फीचर्स के दम पर यह एक फेवरेट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन बन चुका है।
अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत और सेफ्टी के लिए वॉट्सऐप समय समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। पिछले एक साल में वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए कई तरह के शानदरा फीचर्स पेश किए हैं जिसमें कुछ सेफ्टी फीचर्स थे तो कुछ यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए प्लेटफॉर्म में जोड़े गए थे।
अब वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर भी लेकर आ गया है। अगर आप बार बार अपनी वॉटस्ऐप प्रोफाइल बदलते हैं तो अब आपको वॉट्सऐप की तरफ से बड़ी सुविधा दे दी गई है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि वॉट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कवर फोटो नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। वॉट्सऐप का यह फीचर ठीक उसी तरह है जैसे फेसबुक में बैकग्राउंड इमेज फीचर काम करता है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो के बैकग्राउंट में पसंददीदा फोटो लगाई जा सकती है। इससे प्रोफाइल बेहद अट्रैक्टिव नजर आएगी। अब इस फीचर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप जल्द ही इस प्रोफाइल कवर फोटो फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए पेश करने जा रहा है। वाबेटाइंफो के अनुसार कंपनी ने इसे iOS 26.1.10.71 बीटा के लिए कंपनी ने अपडेट दे दिया है और जल्द ही इसे बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बीटा टेस्टिंग पूरी होने के तुरंत बाद यह प्रोफाइल कवर फोटो रेगुलर यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएग। अगर आप इस फीचर का फायदा अभी लेना चाहते हैं तो आप वॉट्सऐप के बीटा वर्जन को इंस्टाल कर सकते हैं।
वॉबेटाइंफो की तरफ से इस वॉट्सऐप फीचर को लेकर स्क्रीनशॉट भी शयेर किया गया है। इससे प्रोफाइल में कवर फोटो फीचर का पता चलता है। यह कवर फोटो ऐप के टॉप पर नजर आएगी। इसका लेआउट काफी हद तक बिजनेस प्रोफाइल के समान होगा।
व्हाट्सएप का कवर फोटो फीचर कब तक पूरी तरह से रिलीज होगा तो बता दें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर को फरवरी मध्य या अंत तक रोलआउट कर देगी। हालांकि इसका स्टेबल वर्जन मार्च महीने में पेश किया जा सकता है।
'Y' अक्षर का इकलौता देश, जो दो सागरों से है घिरा
Jan 21, 2026
मुगलों से सीखा श्वेता तिवारी ने जवान रहने का तरीका, 45 में बनाया 25 वाला फिगर
हर कोई क्यों उड़ रहा है अजरबैजान, असली वजह जानकर जाएंगे चौंक
यूपी का यह Expressway केवल 6 घंटे में पहुंचाएगा मेरठ से प्रयागराज; जल्द होगा उद्घाटन
IPL में वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन हैं WPL की सबसे युवा खिलाड़ी दीया यादव
Google पर भूलकर भी न सर्च करें ये 7 चीजें, घर से उठा ले जाएगी पुलिस
गुप्त नवरात्रि पर किन 10 महाविद्याओं की पूजा होती है, किस दिन कौन सी देवी की करें पूजा, जानिए पूजा विधि और महत्व
IND vs NZ 1st T20 Live Score Streaming: बिना सब्सक्रिप्शन कहां देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला
ना खंबा, ना तार, वाई-फाई की तरह सप्लाई होगी बिजली, इस देश में हुआ सफल प्रयोग
Gupt Navratri 2026 : गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन आज, मां त्रिपुरसुंदरी की कैसे करें पूजा, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त व पूजन के लाभ
मुगलों से सीखा श्वेता तिवारी ने जवान रहने का तरीका, 45 में बनाया 25 वाला फिगर
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited