Samsung Galaxy S25 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, सस्ते में खरीदें 200MP कैमरे वाला फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अब आप 200 मेगापिक्सल वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 25 2026, 16:18 IST
Image Credit : Digit01 / 09
फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।
Image Credit : Digit02 / 09
200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं।
Image Credit : Digit03 / 09
अमेजन सैमसंग के इस धमाकेदार स्मार्टफोन पर तगड़ी छूट दे रहा है। ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि स्मार्टफोन की खरीदारी में आपको फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ दूसरे कई ऑफर्स भी मिलने वाले हैं।
Image Credit : Digit04 / 09
Galaxy S25 Ultra को अमेजन पर 1,29,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब यह अपनी रियल प्राइस से 19% सस्ता मिल रहा है। आप इसे सिर्फ 1,04,999 में खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit05 / 09
इसमें मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इस पर आपको 3149 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। कंपनी ग्राहकों को इसे 3691 रुपये की मंथली EMI पर खरीदने का भी मौका दे रही है।
Image Credit : Digit06 / 09
अमेजन Samsung Galaxy S25 Ultra की खरीदार पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आप पुराने स्मार्टफोन को देकर 37,750 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 09
हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि आपको पूरी एक्सचें वैल्यू मिल जाए।
Image Credit : Digit08 / 09
Samsung Galaxy S25 Ultra में आपको 6.9 इंच की डायनेमिक LTPO डिस्प्ले मिलती है। इसमें टाइटेनियम ग्लास और ग्लास पैनल दिया गया है। पानी से सेफ्टी रखने के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है।
Image Credit : Digit09 / 09
स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 200+10+50+50 मेगापिक्सल के 4 कैमरे मिलते हैं। सेल्फी और वीडियोग्राफी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।