Jio ने 2026 के लिए कर दिया सस्ता जुगाड़, 365 तक बिना किसी टेंशन के एक्टिव रहेगा सिम
Jio Cheapest Recharge Plan for 2026: जियो के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एक ऐसा किफायती प्लान बताने वाले हैं जो आपको जनवरी से लेकर दिसंबर तक रिचार्ज के झंझट से फ्री रखेगा।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 31 2025, 18:12 IST
Image Credit : Digit01 / 07
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप 2026 में एक नया रिचार्ज प्लान खरीदने जा रहे हैं तो हम आपको जियो के एक धमाकेदार प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।
Image Credit : Digit02 / 07
आपको बता दें कि जियो के पास इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिचार्ज पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड करके रखा है। आप अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक प्लान्स को चुन सकते हैं।
Image Credit : Digit03 / 07
जियो ने मोबाइल यूजर्स के बदलते इंट्रेस्ट को देखते हुए पोर्टफोलियो में भी बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी के पास शॉर्ट टर्म वाले रिचार्ज प्लान्स के साथ साथ लॉन्ग टर्म वाले कई प्लान्स भी मौजूद हैं। अब आपको जियो की लिस्ट में 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 200 दिन, 336 दिन के साथ साथ 365 दिन तक चलने वाले प्लान्स भी मिल जाते हैं।
Image Credit : Digit04 / 07
अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो आप जियो का एनुअल वैलिडिटी वाला प्लान ले सकते हैं। हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जो आपको जनवरी 2026 से लेकर दिसबंर 2026 तक के लिए रिचार्ज के झंझट से छुटकारा दिलाने वाला है।
Image Credit : Digit05 / 07
जियो की लिस्ट में 365 दिन तक चलने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 3599 रुपये का है। इस प्रीपेडट रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। प्लान के साथ में कंपनी ग्राहकों को पूरे साल के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। इसके साथ ही इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
जियो के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें अधिक डेटा चाहिए। जियो प्लान में 365 दिनों के लिए 912GB से अधिक डेटा दे रहा है। इस रिचार्ज प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी एक्सेस मिलता है।
Image Credit : Digit07 / 07
जियो अपने ग्राहकों को इस सस्ते एनुअल प्लान में कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। प्लान में आपको दो महीने के लिए जियो होम का ट्रायल भी मिलेगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए जियो हॉट स्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो आपको जियो टीवी का फ्री सबस्क्रिप्शन भी दिया जाता है।