जापान के NICT संस्थान ने 1.02 पेटाबिट्स/सेकंड की स्पीड हासिल की, जो अब तक की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड है। यह स्पीड 1 मिलियन GB प्रति सेकंड के बराबर है। जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (NICT) और सुमितोमो इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज की एक जॉइंट टीम ने इस रिकॉर्ड को हासिल किया है। (फोटो सोर्स-istock)
इस स्पीड से पूरी Netflix लाइब्रेरी या English Wikipedia को हजारों बार सिर्फ एक सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है। इतना डेटा एक साथ भेजना पहले असंभव माना जाता था। (फोटो सोर्स-istock)
तुलना के लिए समझें तो भारत में औसतन इंटरनेट स्पीड 63.55 Mbps है, और जापान में टेस्ट किया गया है यह इंटरनेट इससे 1.6 करोड़ गुना फास्ट है। वहीं अमेरिका में औसत इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड भी इस जापानी स्पीड से 35 लाख गुना कम है। यह आंकड़ा जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (NICT) की रिपोर्ट में सामने आया है। (फोटो सोर्स-istock)
इतनी फास्ट इंटरनेट स्पीड के लिए वैज्ञानिकों ने कोई नई या बड़ी केबल नहीं बनाई, बल्कि वही 0.125 mm मोटाई वाली फाइबर ऑप्टिक केबल इस्तेमाल की जो आज भी इंटरनेट नेटवर्क में इस्तेमाल होती है। (फोटो सोर्स-istock)
इस टेस्ट में डेटा को 1,808 किमी की दूरी तक भेजा गया, वो भी बिना स्पीड कम हुए। इसमें 19 कोर वाली फाइबर केबल का इस्तेमाल हुआ, जिससे एक साथ कई डेटा स्ट्रीम भेजी जा सकीं। (फोटो सोर्स-istock)
फिलहाल यह स्पीड घरेलू यूजर्स के लिए नहीं है। लेकिन सरकारें, टेलीकॉम कंपनियां और डेटा सेंटर्स इस तकनीक को भविष्य के नेटवर्क में शामिल करने की तैयारी कर रही हैं। (फोटो सोर्स-istock)
यह ब्रेकथ्रू 6G नेटवर्क, क्लाउड कंप्यूटिंग, AI और हाई-कैपेसिटी डेटा सेंटर्स के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। इससे ग्लोबल कम्युनिकेशन में क्रांति आ सकती है। (फोटो सोर्स-istock)