Inverter AC और Non-Inverter AC में क्या है अंतर? जानें किसमें बिजली का बिल आएगा कम

Inverter AC और Non-Inverter AC एसी को लेकर बहुत लोगों में कंफ्यूजन होता है। अगर आप इस गर्मी नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जान लें कि आपके लिए कौन सा एसी लॉन्ग टर्म में आपके लिए ज्यादा बेहतर रहने वाला है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 6 2026, 15:32 IST
होली का त्यौहार खत्म हो गया है और गर्मी भी अब अपना एहसास कराने लगी है। कुछ दिनों का और इंतजार फिर महीनों से बंद पड़े एसी एक बार फिर से ऑन हो जाएंगे। अगर आप इस गर्मी एक नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।Image Credit : Digit01 / 07

होली का त्यौहार खत्म हो गया है और गर्मी भी अब अपना एहसास कराने लगी है। कुछ दिनों का और इंतजार फिर महीनों से बंद पड़े एसी एक बार फिर से ऑन हो जाएंगे। अगर आप इस गर्मी एक नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।

गर्मी शुरू होते ही एसी डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ती है। जब भी एसी खरीदने की बात आती है तो सबसे बड़ा कंफ्यूजन लोगों में इस बात को लेकर होता है कि Inverter AC खरीदा जाए या फिर Non-Inverter AC को खरीदा जाए।Image Credit : IStock02 / 07

गर्मी शुरू होते ही एसी डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ती है। जब भी एसी खरीदने की बात आती है तो सबसे बड़ा कंफ्यूजन लोगों में इस बात को लेकर होता है कि Inverter AC खरीदा जाए या फिर Non-Inverter AC को खरीदा जाए।

अगर आप इस गर्मी एक नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो आज हम आपको Inverter AC और Non-Inverter AC एसी के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं। इससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन सा एसी खरीदना ज्यादा बेहतर होगा।Image Credit : IStock03 / 07

अगर आप इस गर्मी एक नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो आज हम आपको Inverter AC और Non-Inverter AC एसी के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं। इससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन सा एसी खरीदना ज्यादा बेहतर होगा।

<strong>Inverter AC:</strong> इनवर्टर एसी नॉन इनवर्टर एसी की तुलना में थोड़े ज्यादा महंगे होते हैं। हालांकि यह एसी भविष्य में आपके काफी पैसे बचाता है। इसमें कंप्रेसर की स्पीड कमरे के टेम्प्रेचर के अनुसार बदलती रहती है।Image Credit : IStock04 / 07

Inverter AC: इनवर्टर एसी नॉन इनवर्टर एसी की तुलना में थोड़े ज्यादा महंगे होते हैं। हालांकि यह एसी भविष्य में आपके काफी पैसे बचाता है। इसमें कंप्रेसर की स्पीड कमरे के टेम्प्रेचर के अनुसार बदलती रहती है।

जब कमरा अच्छे से ठंडा हो जाता है तो कंप्रेसर धीमी स्पीड में चलता और जब उसे लगता है कि कूलिंग की अधिक जरूरत है तो स्पीड तेज हो जाती है। इस तरह से इनवर्टर एसी आपके रूम को हमेशा ठंडा रखता है। Image Credit : IStock05 / 07

जब कमरा अच्छे से ठंडा हो जाता है तो कंप्रेसर धीमी स्पीड में चलता और जब उसे लगता है कि कूलिंग की अधिक जरूरत है तो स्पीड तेज हो जाती है। इस तरह से इनवर्टर एसी आपके रूम को हमेशा ठंडा रखता है।

<strong>Non-Inverter AC:</strong> नॉन इन्वर्टर एसी कीमत में थोड़े सस्ते होते हैं लेकिन भविष्य में मोटा पैसा खर्च कराते हैं। इस तरह के एसी का कंप्रेसर रूम ठंडा होने के बाद बंद हो जाता है और कूलिंग की जरूरत पड़ने पर दोबारा ऑन होता है। बार-बार ऑन-ऑफ होने की वजह से बिजली की खपत अधिक होती जिसकी वजह से बिजली का बिल ज्यादा आता है।Image Credit : IStock06 / 07

Non-Inverter AC: नॉन इन्वर्टर एसी कीमत में थोड़े सस्ते होते हैं लेकिन भविष्य में मोटा पैसा खर्च कराते हैं। इस तरह के एसी का कंप्रेसर रूम ठंडा होने के बाद बंद हो जाता है और कूलिंग की जरूरत पड़ने पर दोबारा ऑन होता है। बार-बार ऑन-ऑफ होने की वजह से बिजली की खपत अधिक होती जिसकी वजह से बिजली का बिल ज्यादा आता है।

अगर आपका बजट कम है तो आप नॉन इनवर्टर एसी की तरफ जा सकते हैं लेकिन बाद में यह आपको थोड़ा खर्चीला लगेगा। अगर आप इनवर्टर एसी की तरफ जाते हैं तो यह आपको थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन इसमें बिजली का बिल काफी कम आएगा इससे यह आपको लंबे समय में सस्ता पड़ेगा।Image Credit : IStock07 / 07

अगर आपका बजट कम है तो आप नॉन इनवर्टर एसी की तरफ जा सकते हैं लेकिन बाद में यह आपको थोड़ा खर्चीला लगेगा। अगर आप इनवर्टर एसी की तरफ जाते हैं तो यह आपको थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन इसमें बिजली का बिल काफी कम आएगा इससे यह आपको लंबे समय में सस्ता पड़ेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!