मई-जून की भीषण गर्मी सिर्फ लोगों को ही परेशान नहीं करती बल्कि इस समय हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस भी जमकर हमें परेशान करते हैं। गर्मी आते ही हमारा स्मार्टफोन का भी तेजी से टेम्प्रेचर बढ़ने लगता है।
कई बार लोग इसे नॉर्मल समझते हैं और इससे बड़ा नकुसान हो सकता है। अगर ध्यान न दिया जाए और फोन का तापमान अधिक बढ़ जाए तो कई बार डिवाइस ब्लास्ट तक हो जाता है।
आपको बता दें कि स्मार्टफोन का तापमान बढ़ने से इसकी परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है। फुल चार्ज बैटरी भी तेजी से डाउन होने लगती है और कई बार फोन बार-बार बंद भी होने लगता है। गर्मी के सीजन में स्मार्टफोन चार्ज होने के दौरान भी तेजी से गर्म होता है इसलिए देर तक चार्जिंग पर लगाना भी ठीक नहीं है।
अगर ओवरहीटिंग की वजह से स्मार्टफोन खराब हो जाता है तो हमारे कई जरूरी काम रुक सकते हैं और हमारी परेशानी बढ़ सकती है। आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिससे आप कुछ ही मिनट में अपने स्मार्टफोन को तुरंत ठंडा कर सकते हैं।
अगर आपका स्मार्टफोन काफी तेजी से ओवरहीट कर रहा है तो आपको तुरंत इसे पंखे से सामने रखना चाहिए। अगर आपको लगता है कि इससे भी कोई असर नहीं पड़ रहा है तो आप इसे कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। फ्रिज में रखते ही आपका स्मार्टफोन कुछ ही मिनट में ठंडा हो जाएगा। ध्यान रहे कि भूलकर भी फोन को फ्रीजर में न रखें।
अगर मल्टी टास्किंग या फिर गेमिंग के दौरान फोन अधिक गर्म हो रहा है तो ऐसी कंडीशन में आपको अपने फोन का कवर हटा देना चाहिए। कई बार कवर लगे होने की वजह से हीट बाहर नहीं निकल पाती है। इसके अलावा आपको अपने स्मार्टफोन में गर्मी के सीजन में पतले कवर का इस्तेमाल करना चाहिए।
कई बार हमें पता नहीं चलता और फोन में लोकेशन या फिर ब्लूटुथ जैसे फीचर्स ऑन रहते हैं। बता दें कि ये फीचर्स फोन की बैटरी को लगातार कंज्यूम करते हैं और बैकग्राउंड में ये रन करते रहते हैं। लगातार ऑन रहने की जवह से स्मार्टफोन हीट करने लगता है। अगर आपको फोन हीट कर रहा है तो इन्हें चेक करें और अगर ऑन हैं तो तुरंत बंद कर दें।
अगर गर्मी के सीजन में आपको स्मार्टफोन हीट कर कर रहा है तो ब्लूटुथ बंद करने के साथ ही आप एयरप्लेन मोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरप्लेन मोड एक्टिवेट करते ही आपका स्मार्टफोन रेस्ट कंडीशन में चला जाता है। सभी नेटवर्क पूरे तरह से कट जाते हैं। एयरप्लेन मोड लगाते ही आपको फोन कुछ ही मिनट में ठंडा हो जाएगा।
स्मार्टफोन को लगातार इस्तेमाल करते-करते कई बार यह तेजी से गर्म होने लगता है। अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर बहुत जरूरी नहीं है तो आप अपने फोन को कुछ देर के लिए बंद कर सकते हैं। शटडाउन होने के बाद कुछ ही मिनट में फोन ठंडा हो जाएगा। शटडाउन होने से फोन तो ठंडा हो ही जाएगा और हैंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी।